टीवी मसाला

Bigg Boss 19: फरहाना भट्ट को सलमान खान ने फिर लगाई तगड़ी लताड़, 'विलेन' बताते हुए बोले- मैं चाहूंगा कि...

Bigg Boss 19 Salman Khan Angry On Farhana Bhatt: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में फरहाना भट्ट के तेवर को लेकर एक बार फिर से भाईजान भड़के नजर आए। उन्होंने फरहाना भट्ट को लताड़ते हुए कहा कि मैं तहे दिल से आपको ऑल द बेस्ट कहना चाहूंगा।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Salman Khan Angry On Farhana Bhatt: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाई हुई है। 'बिग बॉस 19' में जैसे-जैसे फिनाले नजदीक आ रहा है, कंटेस्टेंट्स भी अपने प्रतियोगी को मात देने की पूरी-पूरी कोशिश कर रहे हैं। 'बिग बॉस 19' में आज वीकेंड का वार शूट होने वाला है, जिसमें सलमान खान जहां कुछ कंटेस्टेंट्स को उनकी गेम के लिए तारीफ करेंगे तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स को खरी-खोटी भी सुनाएंगे। हाल ही में 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का एक प्रोमो वीडियो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें सलमान खान (Salman Khan) फरहाना भट्ट को लताड़ लगाते नजर आए। उन्होंने फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) की पर्सनालिटी देख उन्हें विलेन भी बताया। साथ ही कहा कि मैं आपको आगे के लिए ऑल द बेस्ट कहना चाहूंगा।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का ये प्रोमो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान (Salman Khan) की बातें सुनकर फरहाना भट्ट का मुंह उतर गया। सलमान खान ने फरहाना भट्ट को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "आपके एक्शन और आपके रिएक्शन, दोनों ही आपके नियंत्रण में नहीं हैं। आपने बताया था कि आप मोटिवेशनल स्पीच देने जाती हो।" वहीं जैसे ही फरहाना भट्ट ने इस बात पर हामी भरी तो सलमान खान ने कहा, "आपके स्पीच में ये बिग बॉस 19 का चैप्टर भी शामिल होगा। अगर आपको ये विलेन वाली पर्सनालिटी चाहिए तो आप बहुत सही जा रही हैं। अगर यही आपका व्यक्तित्व है तो मैं आपको अभी से ही ऑल द बेस्ट कहना चाहूंगा।"

सलमान खान (Salman Khan) ने फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) को न केवल किचन में प्लेट तोड़ने के लिए फटकार लगाई, बल्कि मालती चाहर को पोक करने के लिए भी खूब लताड़ा। उन्होंने कहा कि आप किसी को इतना पोक कर देती हो कि सामने वाला इंसान गलती कर दे। बता दें कि 'बिग बॉस 19' में फरहाना भट्ट ने सप्ताह की शुरुआत में न केवल गुस्से में किचन में प्लेट तोड़ी थी, बल्कि टास्क में भी उन्होंने मालती चाहर को 'घटिया औरत' कहा था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article