Image Source: Bigg Boss 19
Rohan Mehra attacks on Farrhana Bhatt: बिग बॉस 19 वीकेंड का वार ने कई दर्शकों के दिल तोड़ दिए। जो दर्शक इसे बड़े ही चाव से देख रहे थे, वो शो में हुए डबल इविक्शन से दंग हैं। बीती रात बिग बॉस 19 के मेकर्स ने अभिषेक बजाज और नीलम गिरी को एक साथ शो से बाहर कर दिया, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर हलचल है। अभिषेक-नीलम को शो से जाना हुआ क्योंकि प्रणित मोरे ने अशनूर कौर को सेव कर लिया और गौरव खन्ना-फरहाना भट्ट को इन तीनों से ज्यादा वोट मिले थे। अभिषेक-नीलम के शो से बाहर होने के बाद रोहन मेहरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और फरहाना भट्ट पर निशाना साथा है। रोहन ने सवाल खड़ा किया है कि वो कौन लोग हैं जो फरहाना को अभिषेक से ज्यादा वोट कर रहे हैं।
रोहन मेहरा बिग बॉस 19 को अच्छे से फॉलो कर रहे हैं। उन्होंने अभिषेक बजाज और नीलम गिरी के डबल इविक्शन के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और वोटिंग ट्रेंड्स पर सवाल खड़ा किया। रोहन मेहरा ने पूछा है कि फरहाना को कैसे अभिषेक से ज्यादा वोट मिल गए हैं। रोहन के ट्वीट के अनुसार, "बिग बॉस ने अपनी तरफ से पूरा जोर लगा दिया ताकि अशनूर कौर को बाहर किया जा सके लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। थैंक्स प्रणित, तुम्हारी वजह से वो एकदम सेफ है और अब भी गेम में है। मुझे अभिषेक के लिए वाकई बुरा लग रहा है। अभिषेक ने कई लोगों के दिल जीते हैं। हालांकि मैं अब भी सोच रहा हूं कि फरहाना को कौन वोट कर रहा है। ऐसा हो ही नहीं सकता है कि उसे अभिषेक-अशनूर से ज्यादा वोट मिल जाएं।"
जिनको नहीं पता है उन्हें हम बता दें कि रोहन मेहरा एक्ट्रेस अशनूर के राखी ब्रदर हैं। इन दोनों ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में साथ काम किया है। रोहन समय-समय पर अशनूर का साथ देते रहे हैं। कुछ वक्त पहले जब तान्या मित्तल, कुनिका, नीलम गिरी और बाकियों ने अशनूर को बॉडी शेम किया था तब भी रोहन ने आवाज उठाई थी और अपनी राखी सिस्टर का साथ दिया था।