Bigg Boss 19 Promo: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 के लिए लोग क्रेजी हो गए हैं। शो को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सभी कंटेस्टेंट्स हर रोज कुछ न कुछ नया हंगामा खड़ा कर दे रहे हैं। इस घर में लोग छोटी सी छोटी बात पर लड़ाई कर लेते हैं। इस बीच मेकर्स ने बिग बॉस 19 का नया प्रोमो शेयर किया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में ट्रेंड कर रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते हैं इस पर...
मृदुल तिवारी को लग गई चोट
कलर्स टीवी ने सलमान खान के शो बिग बॉस 19 का नया प्रोमो शेयर किया है। क्लिप में सभी कंटेस्टेंट्स कैप्टेंसी टास्क को लेकर तैयार होते दिखाई दे रहे हैं। कैप्टेंसी टास्क के चक्कर में अभिषेक सबको धक्का मारते हुए आगे निकलते दिखे, जिसके बाद नेहल चुडासमा अभिषेक को खरी खोटी सुनाती है। बाद में अभिषेक और बसीर अली की लड़ाई हो जाती है। इस बीच मृदुल तिवारी को चोट लग जाती है। इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। जहां कई लोग ये कह रहे हैं कि अभिषेक के कारण मृदुल को चोट लग गई। तो वहीं कई लोगों का ये मानना है कि टास्क की वजह से मृदुल घायल हो गए।
इन 5 कंटेस्टेंट पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार
बताते चलें कि हालिया एपिसोड में घर में नॉमिनेशन को लेकर टास्क हुआ, जिसमें पहले राउंड में अवेज, नगमा और बसीर आते हैं, जो नॉमिनेशन के लिए होते हैं। उन्हें नॉमिनेट करने के लिए जीशान, अमल और अभिषेक आते हैं। अभिषेक यहां पर बसीर का नाम लेते हैं। फिर अमल और जीशान, अवेज का नाम लेते हैं और अवेज नॉमिनेट हो जाते हैं। इसके बाद दूसरे राउंड में कुनिका, मृदुल को नॉमिनेट कर देती हैं। वहीं इसके बाद कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल और अमाल मलिक पर नॉमिनेशन की तलवार लटक जाती है।
