टीवी मसाला

'वो लोगों के करियर खाता है...'- प्रणित मोरे ने उड़ाया था सलमान खान का मजाक, Bigg Boss 19 में आते ही हुई बोलती बंद

Bigg Boss 19 Pranit More Old Video Goes Viral: सलमान खान के धमाकेदार शो "बिग बॉस 19' ने लोगों का दिल जीतना शुरू कर दिया है। बीते दिन शो में स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने भी कदम रखा। लेकिन अब उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सलमान खान का मजाक उड़ाते दिखाई दिये।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Pranit More Old Video Goes Viral: सलमान खान के धमाकेदार शो "बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' का बीते दिन प्रीमियर हुआ, जिसने छोटे पर्दे पर धमाल मचा दिया है। 'बिग बॉस 19' में 16 कंटेस्टेंट्स ने बीते दिन घर में एंट्री की, जो केवल टीवी या बॉलीवुड ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया स्टार भी हैं। इस लिस्ट में आवेज दरबार, नगमा मिराजकर से लेकर तान्या मित्तल तक का नाम शामिल है। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने भी 11वें कंटेस्टेंट के तौर पर कदम रखा। उन्होंने स्टेज पर सलमान खान संग बातचीत के दौरान बताया कि उनके पिता भाईजान के बहुत बड़े फैन हैं। लेकिन प्रणित मोरे (Pranit More) की एंट्री के बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

प्रणित मोरे (Pranit More) अपने वायरल वीडियो में सलमान खान का मजाक उड़ाते हुए दिखाई दिये। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) स्टार प्रणित मोरे अपने पुराने वीडियो क्लिप में सलमान खान की ड्राइविंग और उनके फार्महाउस पर खिल्ली उड़ाते नजर आए। प्रणित मोरे ने सलमान खान को लेकर कहा, "सलमान पैसे नहीं खाता है, लोगों के करियर खाता है।" वहीं अगले क्लिप में प्रणित मोरे कहते दिखे, "रोहित शेट्टी ने बताया है कि देखो मूवी में गाड़ी चलाने को मिलेगी और कैसे भी चला सकते हैं। सलमान खान को बोला, 'किधर साइन करने का है?"

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) स्टार प्रणित मोरे (Pranit More) के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "यार पीठ पीछे हर इंसान बोलता है भाई के बारे में, लेकिन जैसे ही भाईजान सामने आ जाते हैं तो रोने लगते हैं सब।" दूसरे यूजर ने लिखा, "डर का माहौल है दो लोगों के अंदर, पहला अमाल मलिक और दूसरा प्रणित मोरे।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article