Bigg Boss 19 Latest Task: सलमान खान( Salman Khan) के फेमस शो बिग बॉस 19 ( Bigg Boss 19) में इस समय खूब मसाला देखने को मिल रहा है। घर के अंदर मस्ती-मजाक के साथ-साथ लड़ाई-झगड़े का माहौल भी देखने को मिल रहा है। इस हफ्ते घर में नए कैप्टन का चुनाव होने वाला है। अमाल मलिक के बाद अब घरवाले किसे नया कप्तान बनाने वाले हैं ये देखना दिलचस्प होगा। वैसे तो पता चल गया है कि नया कैप्टन कौन होगा, लेकिन जीतने के लिए किसने क्या-क्या किया, यह देखना भी दिलचस्प होने वाला है। आज घर के अंदर चीज टास्क होने वाला है। जिसमें सभी घरवाले मिलकर खूब मजे करने वाले हैं।
बिग बॉस में घरवालों के लिए नया टास्क बनाया है। जिसका नाम है 'चीज टास्क' सामने आए लेटेस्ट प्रोमो में देखने से पता चलता है कि इस बड़े से चीज के अंदर अलग-अलग होल है। एक टीम को इन हाल्स को भरना है और दूसरी टीम को इन्हें भरने से रोकना है। टास्क काफी आसान नजर आ रहा है। जिसमें सभी लोग खूब मस्ती करेंगे। लेटेस्ट प्रोमो में सभी को हँसते-खेलते हुए टास्क करते देखा जा सकता है। यह टास्क नए कैप्टन के लिए होने वाला है। जो टास्क में जीतेगा उसे कैप्टन बना दिया जाएगा। बताते चले कि अभिषेक बजाज घर के नए कैप्टन बनने वाले हैं।
दूसरी तरफ आज बसीर अली( Baseer Ali) ,गौरव खन्ना( Gaurav Khanna) के साथ झड़गा करते नजर आएंगे। दरअसल किचन के अंदर जब बसीर बैठे होंगे तभी गौरव खन्ना वहाँ आ जाएंगे। गौरव के आने पर बसीर, उन्हें टार्गेट करेगा। बसीर कहता है कि आपका असली चेहरा अब सामने आया है। आज का बिग बॉस 19 का एपिसोड काफी मेजदार होने वाला है।
