टीवी मसाला

Bigg Boss 19: नेहल चुड़ासमा ने नॉमिनेशन में किया बड़ा फेर बदल, अभिषेक-बसीर में छिड़ी महाभारत

Bigg Boss 19 Written Update: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में इन दिनों घरवालों के बीच घमासान युद्ध देखने को मिल रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में आज हम आपको बताएंगे कि कल यानी 23 सितंबर के एपिसोड में 'बिग बॉस 19' के घर में क्या कुछ हुआ था।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19 Written Update: टीवी दुनिया का घर घर मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' को इस समय जनता से बेहद प्यार मिल रहा है। शो को टीवी से ज्यादा ओटीटी पर लोग देखना पसंद कर रहे हैं। टीआरपी लिस्ट में 'बिग बॉस 19' की रेटिंग दिन पर दिन बढ़ती नजर आ रही है। घर में इस समय कुल 15 कंटेस्टेंट मौजद हैं जिसमें नेहल चुड़ासमा इस समय सीक्रेट में बैठकर सभी पर नजर रख रही हैं। शो 'बिग बॉस 19' के कल का एपिसोड काफी जबरदस्त आया था क्यूंकी घर में एक नहीं बल्कि दो लोगों के बीच भयंकर लड़ाई हुई जिसे देख सभी दर्शकों का मनोरंजन हुआ।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के एपिसोड कि शुरुआत होती है नॉमिनेशन टास्क में जिसमें घरवालों को दो टीम में बाँट दिया गया। शहबाज बडेशा की टीम में अमाल मलिक, कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, जीशान कादरी और बसीर अली शामिल थे। प्रणित मोरे की टीम में अशनूर कौर, गौरव खन्ना, मृदुल तिवारी, आवेज दरबार और नीलम गिरी थे। दोनों ही टीम को घरवालों को बड़ी स्क्रीन पर देख रोस्ट करना था। सीक्रेट रूम में मौजूद नेहल इन दोनों टीम का परफॉरमेंस देखती है और टीम शहबाज को विजेता घोषित कर उन्हे इस हफ्ते के नॉमिनेशन से बचा लेती है। नेहल ने फरहाना भट्ट संग दोस्ती और शहबाज की कॉमेडी के चलते उन्हे विनर बनाया। ऐसे में घर से एलिमिनेट होने के लिए प्रणित मोरे के साथ-साथ उनकी टीम के सदस्य जैसे अशनूर कौर, गौरव खन्ना, मृदुल तिवारी, आवेज दरबार और नीलम गिरी नॉमिनेट हो जाते हैं। कार्य खत्म होने के बाद बिग बॉस नेहल से घर की उस एक महिला कंटेस्टेंट का नाम पूछते हैं जिसे वो कैप्टेंसी की रेस का दावेदार बनाना चाहेंगी। नेहल बिना देरी किए फरहाना भट्ट का नाम लेंगी।

'बिग बॉस 19' के 23 सितंबर के एपिसोड में आगे घरवाले मिलकर स्विमिंग पूल में नाहेंगे और जमकर मस्ती करते हैं। अगली सुबह फरहाना भट्ट तान्या मितल को लेकर अमाल मलिक से बातचीत करेंगी कि कैसे कंटेस्टेंट अच्छे होने का नाटक करती है। आमाल भले ही फरहाना की बात से राजी नहीं होते लेकिन कहते हैं कि तान्या स्वीट है लेकिन इतने मीठे से सुगर हो सकती है। किचन में गौरव खन्ना को सब्जी काटते हुए नेहल कहती हैं कि घर में सबसे अच्छी चापिंग गौरव करते हैं लेकिन उन्होंने कहा कि खाना बनाने नहीं आता ये सरासर झूठ है। हर बार की तरह तान्या मित्तल अमीरी का दिखावा करते हुए नीलम को बताती हैं कि वो कैसे एक दिल्ली के रेस्टोरेंट की ही दाल खाती हैं।

शो में कुछ घंटों बाद अमाल मलिक और अन्य घरवालों मिलकर तान्या मित्तल को प्रिंसेस ट्रीटमेंट देंगे क्यूंकी उनका जन्मदिन आने वाला है। एपिसोड में तमाशा तब शुरू होगा जब अभिषेक बजाज फरहाना भट्ट को बेड साफ करने का आदेश देंगे लेकिन कंटेस्टेंट काम करने से मना कर देगी। फरहाना अपनी और अभिषेक की लड़ाई में अशनूर को घसीट लेंगी उन्हे वाइसी कप्तान बोलते हुए। बात आगे बढ़ती है जब बसीर अली अभिषेक और घरवालों को दिखाएंगे कि बाथरूम दो दिन से बहुत गंदे पड़े हैं और कप्तान कुछ नहीं कर रहा। दोनों के बीच कप्तान की ड्यूटी को लेकर जमकर लड़ाई होती है कि तभी अभिषेक बसीर अली को गुस्से में लचक कह देंगे। ये सुन बसीर अली को गुस्सा आ जाता है क्यूंकी कंटेस्टेंट ने उनकी सेक्सुअलिटी पर कमेन्ट किया। दोनों घर में बहुत गाली गलौच करते हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article