Image Source: X Platform
Bigg Boss 19 Exclusive: पिछले हफ्ते 'बिग बॉस 19' के दर्शकों के लिए काफी शाकींग वाला दिन रहा। शो से दो अहम कंटेस्टेंट नीलम गिरी और अभिषेक बजाज डबल इविक्शन के चलते बाहर हुए। नीलम के बाहर होने पर उनके फैंस को खूब रोना तक आया। इस बीच नीलम ने घर से बेघर होते ही टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत की और तान्या मित्तल, अमाल मलिक के रिश्ते पर अपनी राय रखी।
टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) कंटेस्टेंट रह चुकीं नीलम गिरी (Neelam Giri) ने तान्या मित्तल और अमाल मलिक के रिश्ते को लेकर बात की। नीलम कहती हैं, 'मैं दोस्ती में कभी अपना भला नहीं देखती। मैं हमेशा तान्या की दोस्त रहूंगी। अमाल ने पहले 'भैया' कहना शुरू किया था। अगर वो इंसान खुद को उसका भाई ही कह रहा है, तो वो उसे भाई क्यों नहीं बोलेगी? मैं तो आसानी से कह देती कि मुझे तुम्हें भाई कहना पसंद नहीं। मैं उसे अपना दोस्त मानती हूँ। मुझे खुशी है कि तान्या मित्तल (Tanya Mittal) ने आखिरकार अमाल को 'भैया' कहा।" इसी के साथ अमाल मलिक को आई लव यू कहने पर भी नीलम गिरी ने सफाई देते हुए कहा कि मैंने माहौल को हल्का करने के लिए 'आई लव यू' कहा क्योंकि सब परेशान थे। अमाल मलिक (Amaal Mallik) के साथ मेरा 'नोक-झोंक' वाला रिलेशन है। मैं उससे प्यार नहीं करती। मैं उसे एक दोस्त की तरह पर पसंद करती हूँ। वो बहुत अच्छा लड़का है। उसने कभी भी मेरे पीठ पीछे मेरे बारे में बुरी बातें नहीं कहीं। मैं उसकी बहुत इज्जत करती हूँ। वह बहुत शाय यानी शर्मिला इंसान है। इसलिए, मैंने उसे खूब छेड़ा।
इस इंटरव्यू में नीलम गिरी ने ये भी खुलासा किया है कि वो शो खत्म होने के बाद कभी भी फरहाना भट्ट की शक्ल भी नहीं देखेंगी। सिर्फ यही नहीं नीलम को गौरव खन्ना का गेम काफी अच्छा लग रहा है। ऐसे तमाम चीजों को लेकर नीलम गिरी ने हम से एक्सक्लूसिव बातचीत की। इस समय नीलम के फैंस उन्हे अपना जमकर प्यार दे रहे हैं। नीलम ने घर में कुल 78 दिन बिताए लेकिन फिनाले की घड़ी से पहले वो बेघर हो गईं।