टीवी मसाला

Bigg Boss 19: फरहाना भट्ट के एक कमेंट से नीलम गिरी के तन-बदन में लगी आग, बसीर-नेहल का मालती से झगड़ा

Bigg Boss 19 Promo: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें घरवालों के बीच हंगामा होता हुआ नजर आया। फिर एक बार नीलम गिरी और फरहाना भट्ट के बीच लड़ाई हुई तो मालती चाहर ने भी नेहल-बसीर के रिश्ते पर सवाल उठाया।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19 Promo: विवादों से घिरे रहने वाला रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' आए दिन सुर्खियों में रहता है। छोटे परदे पर हर साल बिग बॉस नए ट्विस्ट और टर्न्स के साथ लौटता है और इस बार भी कुछ ऐसा हुआ। अब शो को शुरू हुए 10वें बीत चुके हैं तो घरवालों के बीच गरमा गर्मी भी बढ़ गई। हर कोई कैमरे के आगे दिखने के लिए षड्यंत्र रच रहा है या लड़ाई कर हंगामा खड़ा कर रहा है। जैसा भी हो कंटेस्टेंट पूरी कोशिश कर रहे हैं कि ये सब चीजें कर वो शो को ज्यादा से ज्यादा टीआरपी बटोर सके। इस बीच मेकर्स ने 'बिग बॉस 19' का नया प्रोमो रिलीज किया है जिसमें फरहाना भट्ट और नीलम गिरी के बीच फिर झगड़ा हुआ। वहीं दूसरी तरफ मालती चाहर ने बसीर अली और नेहल चुड़ासमा के रिश्ते पर सवाल उठाए।

कलर्स टीवी का शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लेटेस्ट प्रोमो कि शुरुआत फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) से हुई जो कुनिका सदानंद से कहती हैं कि अपनी चाल पर खुद भी नाचिए और किचन वालों को भी नचाइए। ये बात नीमल सुन लेती हैं और गुस्से में भड़कते हुए किचन में करछी को जोर से जमीन पर पटक देती है। फरहाना के एक कमेंट को सुन नीलम खाना बनाने से मना कर देती है ये देख हर कोई शॉक हो जाता है। गुस्से में नीलम गिरी (Neelam Giri) फरहाना को कहती हैं, 'तेरे में दिल नहीं, तू तो औरत भी नहीं हैं।' एक बार नीलम ने गुस्से में आकार भद्दी भाषा का प्रयोग कर डाला।

ये लड़ाई शांत हुई भी नहीं थी कि बेडरूम में मालती चाहर नेहल चुड़ासमा और बसीर अली को गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का टैग दे बैठीं। दोनों ही नेहल और बसीर मालती की इस बात से खफा हो जाएंगे। मालती ये तक कहती हैं कि नेहल और बसीर गले में हाथ डालकर लेते रहते हैं तो अगर तुम गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड नहीं तो क्या हुआ। गुस्से में नेहल साफ कहती हुई नजर आई कि मेरे और बसीर के बीच क्या चल रहा है ये मैं क्यूं बताऊं। घर में हुई इस डबल हंगामे को देख जनता का जमकर मनोरंजन हुआ।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article