टीवी मसाला

Bigg Boss 19: मिड-वीक एविक्शन पर मालती चाहर ने बयां किया दर्द, प्रणित मोरे-आमाल मलिक से आज भी है गुस्सा - EXCLUSIVE

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 6, 2025, 10:55 AM IST

Malti Chahar on Amaal Mallik And Pranit More: एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में नजर आने वाली मालती चाहर (Malti Chahar) ने Zoom को दिए इंटरव्यू में बिग बॉस 19 से बाहर होने पर पहला रिएक्शन दिया है। तो चलिए जानते हैं उन्होंने...

Image

Image Source: Zoom Interview

Malti Chahar Zoom Interview: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इस शो के कंटेस्टेंट्स खूब धमाल मचा रहे हैं। कंटेस्टेंट्स के ऐसे बयान वायरल हो जाते हैं, जिनकी वजह से सोशल मीडिया पर हंगमा मच जाता है। इन सब के बीच वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट मालती चाहर (Malti Chahar), जो फिनाले से बस कुछ दिन पहले मिड-वीक एविक्शन का शिकार हो गईं उन्होंने अभी हाल ही में Zoom को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया है। इस दौरान मालती चाहर ने खुलकर अपना दर्द बयां किया। तो चलिए जानते हैं मालती चहर ने क्या कहा।

मालती चाहर ने कही ये बात

बिग बॉस में नजर आने वाली मालती चाहर एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह मालती चाहर का अभी हाल ही में Zoom को दिया इंटरव्यू है। अपने शॉकिंग एविक्शन पर रिएक्ट करते हुए मालती चाहर ने Zoom को बताया कि 'मुझे एविक्शन के बारे में कुछ भी नहीं पता। मैं तो घर के अंदर थी। क्या प्लान था? वोटिंग कैसे हुई मुझे बिल्कुल आइडिया नहीं है।'जब आमाल मलिक (Amaal Mallik) से रिफ्ट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'पूरा सीजन यही चलता रहा वो मेरे साथ ऐसा बर्ताव क्यों कर रहा है? खासकर जब मेरे भाई ने मुझे बताया कि वो मेरी पीठ पीछे मेरे बारे में बातें करता है। मैंने उसे कई बार कहा, लेकिन उसने कभी माना ही नहीं। लेकिन मैं अपने भाई की बात मानूंगी। घर में बाकी लोगों ने भी बताया कि वो ऐसा ही करता है। देखो, जो मेरे सामने अच्छा बोलता है और बाद में वैसा बोलता है, वो दुख देता है क्योंकि मैं उसे दोस्त मानती थी। तो अगर मैं कह रही हूं कि मैं तुझे कभी माफ नहीं करूंगी क्योंकि तूने पूरे शो में मेरे साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया और मैं बेहतर की उम्मीद करती थी, तो गुस्सा क्यों न करूं? मैं और क्या कर सकती हूं? मैं तो बस गुस्सा ही कर सकती हूं। मैंने कभी किसी को गलत नहीं बोला और न कभी कठोर बात कही। हमेशा लाइन खींची और डिग्निफाइड तरीके से जवाब दिया। जिसने मेरे साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया, उसके साथ गुस्सा होने का हक तो है न?'

प्रणित मोरे को लेकर कही ये बात

इसी इंटरव्यू के दौरान मालती चाहर ने प्रणित मोरे (Pranit More) के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि 'जब भी मैं जीके (GK) के बारे में कुछ बोलती थी, वो मुझसे अर्ग्यू नहीं करता था। प्रणित मोरे आकर मुझे रोस्ट करने लगता था। मुझे बहुत बुरा लगता था – तू बीच में क्यों आ रहा है? मुझे भी अपना गेम खेलने दे, अपना काम करने दे। जब वो बार-बार मुझे ऐसे रोस्ट करता रहा, तो अच्छा नहीं लगा क्योंकि मैं उसे दोस्त मानती थी और वो भी मुझे दोस्त मानता था। तू मुझे रोस्ट कर रहा है और मेरा गेम खेलने नहीं दे रहा।'

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article