Bigg Boss 19 Kunickaa Sadanand Fight With Tanya Mittal: टीवी का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' छोटे पर्दे पर छाया हुआ है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़ा देखने को मिलता है, जिससे शो एंटरटेनमेंट का गढ़ नहीं बल्कि जंग का अखाड़ा लगने लगा है। 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स सलमान खान के सामने झगड़ा करने में भी जरा भी नहीं हिचकते हैं। वहीं अब 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) को लेकर अपडेट सामने आ रहा है कि कुनिका सदानंद-तान्या मित्तल और नेहल चुडासमा व मालती चाहर की घर में जमकर लड़ाइयां हुईं। झगड़े के बीच मालती चाहर ने नेहल चुडासमा के कपड़ों पर भी ऐसी टिप्पणी की, जिसने बसीर अली का पारा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल का झगड़ा हलवे पर हुआ। शो में तान्या मित्तल ने हलवा बनाने की बात कही, लेकिन कुनिका सदानंद का कहना था कि हलवा किसी एक के लिए नहीं बल्कि सबके लिए बनेगा। लेकिन तान्या मित्तल ने सबके लिए हलवा बनाने से साफ इंकार कर दिया। ऐसे में नेहल चुडासमा बतौर कैप्टन दोनों के बीच आईं और उन्होंने कहा कि हलवा सबके लिए बनेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुनिका सदानंद ने तान्या मित्तल के हलवा लेने पर भी तंज कसा, जिससे गुस्से में तान्या ने हलवा वापिस रख दिया।
नेहल चुडासमा के कपड़ों पर मालती चाहर ने की भद्दी टिप्पणी
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में नेहल चुडासमा और मालती चाहर के बीच एक बार फिर से जंग देखने को मिलेगी। बताया जा रहा है कि नेहल चुडासमा के साथ बहस के बीच मालती ने उनके कपड़ों पर तंज कसते हुए कहा, "झगड़ा करने से पहले पूरे कपड़े तो पहनकर आ।" मालती चाहर की इस बात ने न केवल नेहल चुडासमा का पारा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया, बल्कि इससे बसीर अली भी नाराज नजर आए। उन्होंने इस मामले में नेहल चुडासमा का समर्थन किया और मालती चाहर को लताड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि इस झगड़े के बाद बिग बॉस 19 का घर क्या नया रुख लेता नजर आएगा।
