Bigg Boss 19 This Kundali Bhagya Fame Confirm For Salman Khan Show: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस' अपने 19वें सीजन के साथ छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। सलमान खान का 'बिग बॉस 19' रिलीज से पहले ही लोगों की एक्साइटमेंट को बढ़ा रहा है। अभी तक 'बिग बॉस 19' के लिए कई स्टार्स के नाम सामने आ चुके हैं, जिसमें से कुछ सितारों को तो शो के लिए कंफर्म भी बताया जा रहा है। इस लिस्ट में गौरव खन्ना से लेकर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम अश्नूर कौर भी शामिल हैं। वहीं अब 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लिए एक और स्टार का नाम सामने आ रहा है, जिसे लेकर बताया जा रहा है कि मेकर्स ने उसके नाम पर मुहर लगा दी है।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लिए 'कुंडली भाग्य' फेम बसीर बॉब को कंफर्म बताया जा रहा है। उन्होंने "कुंडली भाग्य' में शौर्य बनकर लाखों लोगों का दिल जीता। सीरियल में उनकी और अद्रिजा रॉय की केमिस्ट्री को भी खूब सरारा गया था। वहीं अब द खबरी ने ट्वीट साझा कर बताया कि बसीर अली के नाम पर मेकर्स ने मुहर लगा दी है। द खबरी ने ट्वीट में लिखा, "एक्सक्लूसिव 'बिग बॉस 19।' बसीर अली का 'बिग बॉस 19' का हिस्सा बनना कंफर्म है। अभी और कंफर्म नाम कल तक आएंगे।"
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में बसीर अली की एंट्री की खबर सुनकर फैंस भी खुश नजर आए। बता दें कि उन्होंने 'रोडीज' और 'स्प्लिट्जविला' में रहते हुए खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इससे इतर बीते दिन जियो हॉटस्टार ने 'बिग बॉस 19' का कंटेस्टेंट बनाने के लिए शहबाज बडेशा और यू-ट्यूबर मृदुल तिवारी में भी चुनाव कराया था। इस चुनाव के जरिए दर्शक शहबाज और मृदुल में से किसी एक को चुनकर कंटेस्टेंट बना सकते हैं।
