टीवी मसाला

Bigg Boss 19: टीआरपी के लिए कुमार सानू की एंट्री कराएंगे मेकर्स, नेशनल TV पर खुलेगी कुनिका सदानंद का राज!

Bigg Boss 19 Kumar Sanu Approached For Salman Khan Show: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। वहीं अब शो को लेकर एक और बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि 'बिग बॉस 19' में कुमार सानू की एंट्री हो सकती है।

Image

फोटो क्रेडिट- कुमार सानू फेसबुक, कुनिका सदानंद इंस्टाग्राम

Bigg Boss 19 Kumar Sanu Approached For Salman Khan Show: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स का गेम लोगों को हैरान करता है। शो मं गेम के चक्कर में ही रिश्तों को भी बदलते हुए देखा जाता है। 'बिग बॉस 19' में अभी तक दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो चुकी है। लेकिन अब खबर आ रही है कि टीआरपी के लिए मेकर्स जल्द ही एक और एंट्री कराने वाले हैं। सलमान खान ने पहले ही हिंट दिया था कि घर में किसी की/का एक्स आ सकता है। वहीं अब खबर आ रही है कि 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में जल्द ही मशहूर बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू की एंट्री हो सकती है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में कुमार सानू के कदम रखने की खबर शो के कुछ सप्ताह के लिए बढ़ने के बाद आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुमार सानू को 'बिग बॉस 19' के मेकर्स ने अप्रोच किया है। हालांकि ज्यादा लंबे वक्त के लिए नहीं बल्कि एक सप्ताह के लिए कुमार सानू 'बिग बॉस 19' का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि इस बात पर अभी तक मेकर्स या फिर खुद सिंगर की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। बता दें कि कुमार सानू की एंट्री 'बिग बॉस 19' के माहौल को बदल सकती है।

दरअसल, 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में मौजूद कुनिका सदानंद और कुमार सानू लंबे वक्त तक एक-दूजे के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों लिव-इन में भी रहे, लेकिन एक्ट्रेस का कहना था कि रिलेशनशिप में होने के बाद भी कुमार सानू का किसी और के साथ अफेयर हुआ। इसके बाद ही दोनों के रिश्ते में खटास आनी शुरू हो गई। बता दें कि कुनिका सदानंद द्वारा अफेयर से पर्दा उठाने के बाद कुमार सानू की एक्स पत्नी रीटा ने भी उनपर कई आरोप लगाए थे। ऐसे में सिंगर ने अपनी एक्स-पत्नी पर मानहानि का मुकदमा भी किया। वहीं ये देखना दिलचस्प होगा कि कुमार सानू अगर 'बिग बॉस 19' में कदम रखते हैं तो इससे गेम क्या नया रुख लेगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article