टीवी मसाला

Bigg Boss 17: करण जौहर ने करी अंकिता और मन्नारा की खटिया खड़ी, कहा 'ये सब दोगलापन है'...

Bigg Boss 17: सलमान खान रियलिटी शो बिग बॉस 17 के प्रोमो में देखने को मिला की करण जौहर अंकिता लोखंडे समेत मन्नारा चोपड़ा की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे है।

Image

Bigg Boss 17 Promo

Bigg Boss 17: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में आए दिन ट्विस्ट और टर्न्स को लेकर हंगामा मचा रहता है। ऐसे में बिग बॉस द्वारा खेले जा रहे खेल से सभी की हालत खराब हो गई है। इस वीकेंड का वार में सलमान खान की जगह करण जौहर शो को होस्ट करते हुए नजर आएँगे। साथ ही घरवालों को असलियत से रूबरू भी कराएंगे। इसी के साथ मेकर्स ने हाल ही में शो से जुड़ा एक नया प्रोमो शेयर किया हिअ जो काफी ज्यादा मजेदार है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए प्रोमो।

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के प्रोमो के शुरुआत में देखा गया की करण जौहर (Karan Johar) अंकिता लोखंडे को फटकार लगाते हुए उन्हें कहा की आपकी ये बातें हम सुनते हैं बस। साथ ही मन्नारा को भी कहा की आपको हमेशा से दोस्ती का सबूत चाहिए होता है। ऐसे में वो मन्नारा को दोगला का टैग भी देते हैं। इसी के साथ सभी घरवालों के होश उड़ जाते हैं।

इसी के साथ तहलका और अरुण द्वारा की गई हाथापाई और बतमीजी को लेकर अभिषेक परेशान नजर आते हैं। उसी के साथ देखा जाता है की अभिषेक बहुत तेज-तेज घर में चिल्लाते हुए नजर आते हैं और वो अरुण को मारने भी जाते हैं। सभी को ये प्रोमो काफी मजेदार लग रहा है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगरा author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article