Bigg Boss 19 This Actress Become First Captain Of The House: सलमान खान के धमाकेदार शो "बिग बॉस 19' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर धाक जमानी शुरू कर दी है। "बिग बॉस 19' को शुरू हुए चार दिन बीत चुके हैं, वहीं आए दिन सलमान खान के शो में नया ड्रामा देखने को मिलता है। बीते कुछ दिनों से 'बिग बॉस 19' कंटेस्टेंट्स के बीच ड्यूटी को लेकर खींचतान चल रही है। ज्यादातर घरवालों का आरोप है कि गौरव खन्ना सिर्फ ड्यूटी बांटने का काम कर रहे हैं और खुद कुछ नहीं कर रहे हैं। ऐसे में 'बिग बॉस' ने भी बीते दिन कंटेस्टेंट्स से सवाल किया कि घर में किसी की कमी है, जो कि कोई और नहीं बल्कि घर का कैप्टन है। बीते दिन ही 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में कैप्टेंसी टास्क का ऐलान हुआ। खास बात तो यह है कि आज शो के वपहले कैप्टन का नाम भी सामने आ चुका है।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में बीते दिन कैप्टेंसी टास्क की शुरुआत से पहले बिग बॉस ने फरहाना भट्ट से सवाल किया कि वह किसे टास्क से बाहर करना चाहती हैं। ऐसे में उन्होंने बसीर अली का नाम लिया। बिग बॉस ने कैप्टेंसी टास्क में बसीर अली को किनारे करते हुए उन्हें संचालक की भूमिका दी। 'बिग बॉस 19' में हुए कैप्टेंसी टास्क के तहत गार्डन एरिया में करीब 4 हाउस सेटअप बनाए गए। टास्क में जैसे ही बच्चा हंसता है और नर्सरी राइम्स शुरू होती हैं, तब तक कंटेस्टेंट्स को डांस करना होता है। लेकिन म्यूजिक रुकते ही उन्हें घर के अंदर जाना होता है।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में हुए कैप्टेंसी टास्क में एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने जीत हासिल की और कैप्टन की गद्दी अपने नाम की। बता दें कि दर्शकों का मानना है कि 'बिग बॉस 19' में कुनिका सदानंद अच्छा गेम खेल रही हैं। उन्हें अक्सर किचन संभालते हुए देखा जाता है।
