Top 10 TV Gossips 10 June, 2026: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज कई बड़ी खबरों से भरा है। छोटे पर्दे से जुड़े कई सितारे आज चर्चा में बने हुए हैं। इस लिस्ट में एल्विश यादव से लेकर प्रणित मोरे और संभावना सेठ तक का नाम शामिल है। जहां एक तरफ एल्विश यादव ने प्रणित मोरे पर तंज कसा है। वहीं 'खतरों के खिलाड़ी 15' को लेकर खबर है कि विशाल आदित्य सिंह का शो से पत्ता कट चुका है। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरों पर-
'मन्नत' सीरियल में लीप आ गया है। इसके बाद सीरियल की कहानी काफी हद तक बदलने वाली है। हाल ही में शो में एक्ट्रेस आम्रपाली गुप्ता ने नई विलेन के तौर पर एंट्री की है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि वह क्या कमाल करती हैं।
'खतरों के खिलाड़ी 15' को लेकर अटकलें लग रही हैं कि एक्टर विशाल आदित्य सिंह का शो से पत्ता कट चुका है। दरअसल, बीते दिन 'इश्क दम इडली रसम' की पार्टी हुई, जिसमें विशाल आदित्य सिंह भी मौजूद नजर आए। ऐसे में ये अटकलें लगने लगीं कि वह शो से बाहर हो गए हैं, क्योंकि 'खतरों के खिलाड़ी 15' की शूटिंग केपटाउन में हो रही है।
हिना खान ने हाल ही में व्हाइट मिनी ड्रेस में अपनी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह बेहद प्यारी लगीं। शॉर्ट ड्रेस और शॉर्ट हेयर कट हिना खान पर खूब सूट हुए। उनकी तस्वीरें देख फैंस भी प्यार लुटा रहे हैं।
एक्ट्रेस कांची सिंह ने टेली चक्कर संग बातचीत में बताया कि कोविड के बाद वह ओसीडी जैसी गंभीर बीमारी से गुजरीं। करीब 5 साल तक उनकी दवाइयां चलीं और इस दौरान उनकी याद्दाश्त भी कमजोर हो गई।
एक्स-पत्नी दलजीत कौर संग दोबारा शादी की अफवाह पर शालीन भनोट बुरी तरह भड़क गए। उन्होंने कमेंट किया, "ये पूरी तरह से गलत और बनावटी खबर है। एक मीडिया पेज होने के नाते, आपकी जिम्मेदारी है कि किसी की निजी जिंदगी से जुड़ी चीजें फैलाने से पहले तथ्यों को जांच लें। इस पोस्ट को तुरंत डिलीट करो और माफी मांगो। इसे चेतावनी समझो और अगर दोबारा ऐसा किया तो मेरे पास कानूनी कदम उठाने के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं होगा।"
निधी शाह ने फ्री प्रेस जर्नल संग बातचीत के दौरान रुपाली गांगुली संग मतभेद पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, "अतीत में हमारे अपने विचार और मतभेद होते थे, लेकिन वो आम बात है। हर किसी का अपना नजरिया होता है। अनुपमा छोड़े हुए मुझे एक साल से ज्यादा हो गया है और ईमानदारी से, मुझे वो मुद्दे याद भी नहीं हैं जो उस वक्त थे।"
ईवा ग्रोवर की शादी आमिर खान के सौतेले भाई हैदर संग हुई थी, जिसका बेहद दर्दनाक अंत हुआ। ईवा ग्रोवर ने बताया था कि आमिर खान को पहले ही एहसास हो गया था कि इस रिश्ते का अंत सही नहीं होने वाला है, इसलिए उन्होंने सलाह दी थी कि बड़ा कदम उठाने से पहले वह एक बार सोच लें। वहीं दूसरी ओर ईवा ग्रोवर ने बताया कि तलाक के बाद उन्होंने नए सिरे से जिंदगी शुरू करने की कोशिश की। इस दौरान सलमान खान ने उन्हें बिग बॉस ऑफर किया था।
सपना चौधरी 6 साल की शादी में घरेलू हिंसा का शिकार हुई हैं. बताया जा रहा है कि सपना चौधरी के साथ पति वीर साहू ने मारपीट की थी, जिसके सबूत डांसिंग क्वीन ने द्वारका महिला कोर्ट में भी पेश किये। वहीं मामले की सुनवाई में सपना चौधरी को राहत मिली है, साथ ही वीर साहू के उनके आसपास होने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।
प्रणित मोरे का शो हाल ही में '370 की बिरयानी' से जुड़े भद्दे जोक के कारण विवादों में घिर गया है। यहां तक कि ट्रोलिंग से परेशान होकर खुद प्रणित मोरे भी इंस्टाग्राम से गायब हो गए हैं। वहीं अब एल्विश यादव ने ट्वीट कर तंज कसा और लिखा, "370 की बिरयानी ने दो चीजों का खुलासा कर दिया। एक आदमी को लगा कि कंसेंट का एमआरपी होता है। और एक कॉमेडियन को लगा कि हर असहज चुप्पी को हंसी ट्रैक से बचाया जा सकता है। बिरयानी तो दम पे बनी थी, विवाद ईगो पे।"
संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने अपने जुड़वा बच्चों के प्यारे निकनेम रखे हैं। जहां बेटी का नाम संभावना ने चेरी तो वहीं बेटे का नाम गुड्डू रखा है।