टीवी मसाला

Bigg Boss 19: फरहाना भट्ट की इस हरकत ने तोड़कर रख दिया बसीर अली का दिल, एक दूजे के फिर बने जानी दुश्मन

Bigg Boss 19 Gossip: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के घर से एक चटपटी खबर हाथ लगी है। आगे आने वाले एपिसोड में बसीर अली हमेशा के लिए फरहाना भट्ट से नफरत करने लगेंगे। फरहाना की एक हरकत ने बसीर अली के दिल को तोड़कर रख दिया है।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19 Gossip: दुनियाभर में देखे जाने वाला शो 'बिग बॉस' अपने 19वें सीजन के साथ टीवी की दुनिया पर राज कर रहा है। आए दिन इस शो में तमाशे देखने को मिलते हैं चाहे वो खाने को लेकर हो या ड्यूटीज। शो को शुरू हुए 9 हफ्ते से ज्यादा बीत गए हैं और ये तेजी से अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। वहीं हाल ही में 'बिग बॉस 19' के घर से एक चटपटी खबर लीक हुई। फरहाना भट्ट की एक हरकर ने बसीर अली का दिल छल्लनी कर दिया है।

दरअसल हुआ यूं कि 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के घर में कैप्टेंसी टास्क हुआ जिसमें कंटेस्टेंट्स को अपने घर से आई चिट्ठी पढ़ने का मौका मिलेगा। इस टास्क में एक पक्षी बहुत सारी चिठ्ठी घरवालों पर फेंक देगा और सभी को ढूँढना होगा। जिस भी किसी कंटेस्टेंट के हाथ चिट्ठी लगी या तो वो नष्ट कर कैप्टेंसी की दावेदारी पाए वरना उसे पढ़कर आउट हो जाए। बस फिर फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) के आगे लगती है नीलम गिरी की चिट्ठी लेकिन कंटेस्टेंट को देने के बजाए उन्होंने उसे फाड़ दिया ताकि कैप्टेंसी की दावेदार बन सके। फरहाना की इस हरकत से नीलम खूब रोती है लेकिन बसीर अली खफा हैं। नेहल से बसीर अली कहते हुए नजर आए 'उससे नफ़रत है, और मैंने उससे सारे रिश्ते तोड़ दिए हैं। चाहे कुछ भी हो जाए, मैं उससे दोबारा बात नहीं करूँगा। उसने नीलम के साथ जो किया वो बिल्कुल माफ़ करने लायक नहीं है, और मैं ऐसे किसी इंसान के साथ कोई रिश्ता नहीं रख सकता।' आपको मालूम ही होगा कि शो के शुरुआती दिनों में फरहाना भट्ट और बसीर अली एक दूजे के जानी दुश्मन बन गए थे।

इससे एक बात साफ हो गई कि फरहाना भट्ट एक स्ट्रॉंग कंटेस्टेंट के रूप में उभकर सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर फरहाना भट्ट का हैशटैग काफी ट्रेंड हो रहा है। वहीं इस हफ्ते घर से नॉमिनेट होने के लिए गौरव खन्ना, मृदुल तिवारी, नीलम गिरी और मालती चाहर है। देखना दिलचस्प होने वाला है कि हफ्ते सलमान खान किस घर से बाहर का रास्ता दिखाएंगे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article