टीवी मसाला

Bigg Boss 19: फरहाना भट्ट ने नेहल चुडासमा संग दोस्ती पर लगाया पूर्ण विराम, बोलीं- यहां कोई अपना नहीं लगता

Bigg Boss 19 Farhana Bhatt Ends Friendship With Nehal Chudasama: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में जल्द ही दिखाया जाएगा कि फरहाना भट्ट, नेहल चुडासमा संग अपनी दोस्ती को खत्म कर देंगी। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी कहा कि मुझे यहां पर कोई भी अपना नहीं लगता।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Farhana Bhatt Ends Friendship With Nehal Chudasama: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 'बिग बॉस 19' में यूं तो लोगों की दोस्ती बहुत गहरी नजर आ रही है। लेकिन कई रिश्ते गेम के साथ बदलते हुए भी नजर आए हैं। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस फरहाना भट्ट ने भी नेहल चुडासमा संग अपनी दोस्ती पर विराम लगा दिया है। उन्होंने खुद नेहल चुडासमा से कहा कि वह उन्हें अपनी प्राथमिकता न बनाएं और उनके लिए कुछ भी न करें। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) ने नेहल चुडासमा से ये तक कहा कि मुझे यहां कोई भी अपना नहीं लगता है। 'बिग बॉस 19' का इससे जुड़ा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के वीडियो में नजर आया कि फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) और नेहल चुडासमा साथ में सोफे पर बैठी हुई थीं। फरहाना भट्ट ने नेहल का हाथ थामा हुआ था और वह कहती नजर आईं, "मुझे नहीं लगता कि मैं इस दोस्ती में कोई योगदान दे भी पाऊंगी। मैं सच में नहीं चाहती कि कल को तुम फिर से बोलो कि अरे तुमने सोच-समझकर बात नहीं की। तुमने ये नहीं किया। क्योंकि अगर मैं किसी की दोस्त हूं दिल से तो मैं कोशिश करूंगी। लेकिन जहां मुझे शांति नहीं मिल रही, मैं खुश नहीं हूं, वहां नहीं हो पाएगा। मुझे नहीं लगता कि यहां पर कोई भी मेरा अपना है। मैं सिर्फ अपने दिल की बात कह रही हूं। अब मुझे लगता है कि यहां अभी कोई न कोई लड़ने आएगा। ऐसा महसूस होता है मुझे यहां पर।"

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) यहीं पर नहीं रुकीं। उन्होंने नेहल चुडासमा से आगे कहा, "मेरे लिए कोई स्टैंड मत लो, मेरे लिए कुछ भी मत करो। मुझे अपनी प्राथमिकता में कहीं भी मत रखना। मैं नहीं चाहती कि जो चीज मैं दे नहीं पा रही हूं, वो चीज मुझे मिले। तुम समझ रही हो ना। बाकी देखते हैं कि क्या लगा है। मैं नहीं चाहती कि मेरी शांति भंग हो।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article