टीवी मसाला

Bigg Boss 19: नॉमिनेशन टास्क में फरहाना भट्ट ने बनाया अशनूर कौर को निशाना, नेहल चुड़ासमा ने भी लिया बदला

Bigg Boss 19 Promo: कलर्स टीवी का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में आज के एपिसोड में होने वाले नॉमिनेशन टास्क का प्रोमो सामने आ गया है। इस हफ्ते भी अलग तरीके से नॉमिनेशन टास्क हुआ जिसमें घरवालों ने एक दूजे पर कीचड़ उछालने से पीछे नहीं हटे, यहाँ देखिए प्रोमो ।

Image

Image Source: Jio Hotstar Reality

Bigg Boss 19 Promo: सलमान खान का विवादों में रहने वाला शो 'बिग बॉस 19' में तमाशा खत्म होने का नाम नहीं ले रह। 24 घंटे बस कंटेस्टेंट के दूजे से लड़ते-झगड़ते है और इन्ही सब चीजों से शो कू टीआरपी मिलती है। अगर आपको मन पसंद स्टार्स की असलियत देखनी है जो 'बिग बॉस' उनके लिए बेस्ट है। शो अपने छठे वीक में कदम रख चुका है और धीरे-धीरे फिनाले की ओर भी बढ़ रहा है। अब हाल ही में मेकर्स ने इस हफ्ते होने वाले नॉमिनेशन टास्क का प्रोमो शेयर किया जो देखने में काफी दिलचस्प है। तो चलिए देखिए नॉमिनेशन प्रोमो।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो कि शुरुआत नॉमिनेशन टास्क में हुई जिसमें हर एक कंटेस्टेंट के नाम की कश्ती गार्डन एरिया में रखी हुई है। घरवाले जिस कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करना चाहते हैं वो उस कश्ती में मिसाइल लगा दें। ऐसे में अब इस हफ्ते घर की कप्तान फरहाना भट्ट हैं जिन्हे बिग बॉस ने पॉवर दी कि वो किसी भी एक खिलाड़ी को सीधे नॉमिनेशन के गड्ढे में फेंक सकती हैं। फरहाना भट्ट ने बिना देरी किये अशनूर कौर से बदला लेते हुए उनको नॉमिनेट कर दिया। इसके बाद बारी आती है नेहल चुड़ासमा कि जो जीशान कादरी को नॉमिनेट करते हुए कहती है, 'थर्ड लेवल के बैकफूट पर खेलते हैं।' फिर नीलम गिरी ने अभिषेक बजाज को नॉमिनेट किया ये कारण देते हुए कि वो सभी से जानबूझकर झगड़ा मोल लेते हैं। नीलम का कारण सुन अभिषेक बजाज उन्हे रट्टू तोता कह डालते हैं। नॉमिनेशन टास्क काफी मजेदार लगा क्यूंकी इस सीजन ये कनफेशन रूम में नहीं बल्कि खुलेआम होता है।

'बिग बॉस 19 ' से इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अमाल मलिक, अशनूर कौर, जीशान कादरी, नीलम गिरी, प्रणित मोरे, कुनिका सदानंद, नेहल चुड़ासमा और तान्या मितल नॉमिनेटेड हैं। फरहाना भट्ट संग सिर्फ मृदुल तिवारी, शहबाज बडेशा, बसीर अली और गौरव खन्ना सेफ ज़ोन में है। देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर इन नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में से कौन अपने घर जाएगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article