टीवी मसाला

Bigg Boss 19 में होगी अभिषेक बजाज की एक्स वाइफ आकांक्षा जिंदल की एंट्री, खुलेंगे टूटी शादी के राज?

Bigg Boss 19 Update: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। रुमर्स हैं कि शो में दूसरी वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है और वो शख्स अभिषेक बजाज के बेहद करीब रह चुका है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Image

Image Source: Instagram

Bigg Boss 19 Update: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। मेकर्स दिन पर दिन इस शो को मजेदार बनाने के लिए नई तिगडम लगाते हैं। पिछले हफ्ते आवेज दरबार के एलिमिनेशन के बाद अब शो में कुल 14 कंटेस्टेंट ही बचे हैं। आए दिन इन कंटेस्टेंट के बीच घर के नाम या खाने को लेकर महाभारत छिड़ी रहती है। अब इस बीच कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज इन दिनों अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। रुमर्स हैं कि 'बिग बॉस 19' के मेकर्स ने अभिषेक बजाज की एक्स वाइफ आकांक्षा जिंदल को शो के लिए अप्रोच किया है। क्या ये पूरी खबर जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के गलियारों से उड़ती हुई खबर सामने आई कि मेकर्स ने अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) की एक्स वाइफ आकांक्षा जिंदल को शो के लिए अप्रोच किया। आकांक्षा जिंदल (Akanksha Jindal) को वाइल्ड कार्ड एंट्री बनाकर शो का हिस्सा बना सकते हैं मेकर्स। ये तो सभी को मालूम है कि अभिषेक बजाज और आकांक्षा जिंदल ने साल 2017 में शादी की थी लेकिन 2020 में दोनों ने तलाक लेकर रास्ते अलग कर लिए थे। अभी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आकांक्षा ने खुलासा किया कि शादी के कुछ दिनों बाद अभिषेक के रंग ढंग बदल गए थे। अभिषेक बजाज आकांक्षा जिंदल पर पाबंदिया लगाने लगे थे। बातों बातों में आकांक्षा ने खुलासा किया कि अभिषेक बजाज ने उन्हे धोखा दिया था। हालांकि मेकर्स और आकांक्षा की तरफ से इन रुमर्स पर कोई बयान सामने नहीं आया है।

अगर 'बिग बॉस 19' में आकांक्षा जिंदल की एंट्री होती है तो अभिषेक बजाज संग उनकी टूटी शादी के राज सभी के सामने आ जाएंगे। वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की लिस्ट में नाम अमाल मलिक की गर्लफ्रेंड का भी शामिल है। बता दें इस हफ्ते घर से नॉमिनेट होने के लिए अमाल मलिक, अशनूर कौर, जीशान कादरी, नीलम गिरी, प्रणित मोरे, कुनिका सदानंद, नेहल चुड़ासमा और तान्या मितल का नाम शामिल है। 'बिग बॉस 19' अब अपने छठे हफ्ते में कदम रख चुका है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article