टीवी मसाला

Bigg Boss 19: फरहाना भट्ट ने शहबाज को कहा 'गेंडा' तो भड़कीं गर्लफ्रेंड कशिश, बोलीं- डांट खाकर भी नहीं बदली

Bigg Boss 19 Shehbaz Badesha Girlfriend Angry On Farhana Bhatt: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में फरहाना भट्ट ने शहबाज बडेशा को 'गेंडा' कहा, साथ ही उनके बालों पर भी कमेंट किया। इस बात को लेकर शहबाज बडेशा की गर्लफ्रेंड कशिश अग्रवाल ने नाराजगी जाहिर की है और उनकी क्लास लगाने की मांग की है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार, कशिश अग्रवाल इंस्टाग्राम

Bigg Boss 19 Shehbaz Badesha Girlfriend Angry On Farhana Bhatt: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में गेम के लिए कंटेस्टेंट्स कब हदें पार कर जाते हैं, उन्हें खुद भी पता नहीं लगता है। 'बिग बॉस 19' में कई बार कंटेस्टेंट्स को एक-दूजे पर भद्दे कमेंट्स करते हुए भी देखा गया है। बीते दिन ही फरहाना भट्ट ने कैप्टेंसी टास्क के दौरान शहबाज बडेशा पर घटिया कमेंट्स किये। उन्होंने शहबाज बडेशा को झगड़े में न केवल 'गेंडा' कहा, बल्कि उनके बालों पर भी तंज कसा और उन्हें नकली बताया। फरहाना भट्ट की इस बात को लेकर शहबाज बडेशा (Shehbaz Badesha) की गर्लफ्रेंड कशिश अग्रवाल भड़की नजर आईं। उन्होंने फरहाना भट्ट को 'बेशर्म' कहते हुए मांग की कि वीकेंड का वार पर इस मुद्दे को उठाया जाए और फरहाना भट्ट की क्लास लगाई जाए।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में शहबाज बडेशा (Shehbaz Badesha) को लेकर पास किये गए भद्दे कमेंट्स के लिए कशिश अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की। उन्होंने लिखा, "सभी बॉडी शेमिंग के ऊपर खूब बोलते हैं, स्टैंड लेते है, पर आज जब शहबाज की बॉडी शेमिंग हो रही थी, बाल नकली, गेंडा ये सब बुलाया गया तब उसपर कोई स्टैंड नहीं लेगा? वैसे तो शहबाज मजबूत है जवाब देने के लिए, लेकिन मैं अनुरोध करती हूं बिग बॉस और सलमान सर से कि वीकेंड का वार पर इस सो कॉल्ड 'पीस एक्टिविस्ट' को इस चीज के लिए जरूर टोकें। सलमान सर की डांट खाकर भी कोई बदलाव नहीं आया है इसमें। शर्म आनी चाहिए तुम्हें हमेशा शो में हदें पार करने के लिए।"

फरहाना भट्ट पर भड़कीं कशिश अग्रवाल

फरहाना भट्ट पर भड़कीं कशिश अग्रवाल

बता दें कि शहबाज बडेशा (Shehbaz Badesha) ने 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में ड्यूटीज न करने के लिए फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल पर तंज कसा था और कहा था, "अगर मैं कैप्टन होता तो मैं तुम्हें तुम्हारी जगह दिखा देता।" उनकी बातें सुनकर फरहाना भट्ट ने जवाब दिया था, "तू नकली है, तेरे सिर पर बाल नहीं, गेंडा है तू गेंडा।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article