टीवी मसाला

Bigg Boss 19: मालती चाहर के सोने पर फरहाना भट्ट ने मचाया बवाल, बिग बॉस से भी बोलीं- गलत वाइल्ड कार्ड ले आए...

Bigg Boss 19 Malti Chahar Farhana Bhatt Fight Over Sleeping: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें फिर से फरहाना भट्ट और मालती चाहर लड़ती नजर आईं। मालती चाहर के सोने पर फरहाना भट्ट ने जमकर बवाल मचाया। वहीं मालती ने भी उन्हें करारा जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Malti Chahar Farhana Bhatt Fight Over Sleeping: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धाक जमाई हुई है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच बवाल होता है। घर के छोटे से छोटे मुद्दे हों या फिर ड्यूटीज, अक्सर घरवालों को झगड़ा करते देखा जाता है। वहीं 'बिग बॉस 19' में जब से मालती चाहर आई हैं, उन्होंने भी घर का माहौल बदलकर रख दिया है। अभी तक घर में कई कंटेस्टेंट्स से उनका झगड़ा हो चुका है। बीते दिन भी 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में मालती चाहर को फरहाना भट्ट से ड्यूटीज पर झगड़ा करते देखा गया था। वहीं अब एक बार फिर से फरहाना भट्ट और मालती चाहर की लड़ाइयां होती नजर आईं। दरअसल, मालती चाहर घर में सो रही थीं, जिससे कुकड़ू कूं बजना शुरू हो गया। मालती चाहर की इस बात से फरहाना भट्ट का पारा भी सातवें आसमान पर पहुंच गया।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो वीडियो में नजर आया कि घर में बार-बार मुर्गे की आवाज आई। इससे फरहाना भट्ट गुस्से में मालती चाहर के पास गईं और बोलीं, "तुम सो क्यों रही हो, बीमार हो? यहां सोने आई हो क्या।" वहीं दूसरी ओर मालती चाहर ने भी जवाब दिया, "तुमसे बात ही नहीं करनी है मुझे।" उनकी बात पर फरहाना भट्ट ने कहा, "मुझे भी तुमसे बात करने का कोई शौक नहीं है।" मालती चाहर ने फरहाना भट्ट संग झगड़े के बीच कहा कि अरे कोई भगाओ यार इसे यहां से। तुम्हें पता है शो में क्यों रखा है, तुम्हारे गंदे मुंह की वजह से।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में फरहाना भट्ट और मालती चाहर का झगड़ा यहीं नहीं रुका। फरहाना ने कहा, "लोग यहां सुबह-सुबह जल्दी उठ रहे हैं और ये महारानी सोएगी। एक काम कर तू स्टोर रूम में सो और वहीं से तुझे ये लोग लेकर जाएंगे।" फरहाना भट्ट ने मेकर्स को भी आड़े हाथों लिया और कहा, "ये वाइल्ड कार्ड के लिए आपने बहुत गलत फैसला लिया है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article