Bigg Boss 19 Update: सलमान खान का शो बिग बॉस 19 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। 'बिग बॉस 19' के प्रीमियर डेट से लेकर इसके थीम तक का ऐलान हो चुका है। ये रियलिटी शो 24 अगस्त को टीवी पर दस्तक देने वाला है। मेकर्स सभी बड़े सेलेब्स को शो के लिए अप्रोच कर रहे हैं। बीते दिन ये खबर सामने आई थी कि टीवी एक्टर पारस कलनावत को शो के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि पारस ने इस शो के लिए मना कर दिया। इस बीच टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा के नाम की चर्चा होने लगी है। उन्होंने इस बारें में खास बातचीत की है। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...
शरद मल्होत्रा ने कही ये बात
टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा को लेकर ये खबर सामने आई है कि वो सलमान खान के शो बिग बॉस 19 का हिस्सा होंगे। इसपर शरद ने टेली टॉक इंडिया से खास बातचीत की है, जिसमें उन्होंने ये साफ कर दिया है कि शो में नजर नहीं आएंगे। शरद ने कहा, ' मैं हमेशा कहता हूं कि मुझे बिग बॉस देखना पसंद है, जब
जब भी मेरा इस शो में जाने का मन करेगा सबसे पहले मैं अपने फैंस को इस बात की जानकारी दूंगा। फिलहाल मैं बिजी हूं मेरे शूट्स चल रहे है। बातें हर साल होती है बिग बॉस को लेकर कभी मुझे लगा कि उस घर का हिस्सा बनना चाहिए तो मैं बताउंगा।'
पारस कलनावत के नाम पर भी हुई थी चर्चा
टीवी एक्टर और अनुपमा फेम पारस कलनावत को लेकर भी ये रिपोर्ट सामने आई थी कि वो बिग बॉस 19 का हिस्सा बनेंगे। हालांकि उन्होंने बता दिया कि वो अभी शो के लिए तैयारा नहीं हैं। बिग बॉस 19 में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। इस बार शो की थीम राजनीति पर आधारित है, जिसमें सत्ता घरवालों के हाथ में होगी। बिग बॉस 19 के लिए पूरव झा, गुरुचरण सिंह, खुशी दुबे, अपूर्वा मुखीजा, अली असगर, धीरज धूपर, हुनर हली जैसे कलाकारों का नाम शो के लिए सामने आ रहा है।
