Bigg Boss 19 This Contestant Gets Mohammed Siraj Support: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच धमाल देखने को मिल रहा है। कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने लोगों का दिल जीतने में तो कोई कसर नहीं छोड़ी। साथ ही सेलेब्स को भी अपना दीवाना बना लिया है। हाल ही में एक कंटेस्टेंट को क्रिकेट की दुनिया के धुरंधर मोहम्मद सिराज का सपोर्ट मिला है। उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर कमेंट कर कहा कि अपने साथ ट्रॉफी जरूर लाना। मोहम्मद सिराज के इस कमेंट ने 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के दर्शकों को हैरान करके रख दिया है।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का वो कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि हैदराबाद से आने वाले बसीर अली हैं। बसीर अली के इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर हुआ, जिसमें वह अमाल मलिक से बातें करते दिखाई दिये। उन्होंने कहा, "हमारे मोहम्मद सिराज, मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं। हम दोनों का करियर एक ही वक्त पर शुरू हुआ। वो हैदराबाद से हैं।" बसीर अली के इंस्टाग्राम पर साझा हुए वीडियो के कैप्शन में भी लिखा नजर आया, "जो प्यार और सम्मान बसीर के मन में मोहम्मद सिराज के लिए है, वो जबरदस्त है। दो ड्रीमर जिन्होंने अपना सफर हैदराबाद से एक ही वक्त पर शुरू किया था। दोनों ही अपनी लगन और मेहनत से अपना रास्ता बना रहे हैं।"
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) फेम बसीर अली की इस पोस्ट पर क्रिकेटर मोहम्मद सिराज ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा, "आपको मेरा ढेर सारा प्यार। ट्रॉफी लेकर ही आना।" वहीं मोहम्मद सिराज के इस कमेंट ने 'बिग बॉस 19' के दर्शकों में भी हलचल मचा दी है। वहीं फैंस को भी बसीर अली का खूब साथ मिल रहा है। मोहम्मद सिराज के अलावा टीवी के कई पॉपुलर स्टार्स भी बसीर अली को सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें अली गोनी से लेकर 'अनुपमा' फेम अद्रिजा रॉय तक का नाम शामिल है।
