Bigg Boss 19 Exclusive: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स के बीच तमाशा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। शो में मेकर्स ट्विस्ट और टर्न्स लाकर जनता का जमकर मनोरंजन कर रहे हैं। इस बार शो की थीम है डेमोक्रेसी जिसमें घरवालों को अपनी सरकार चलानी है और बिग बॉस इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं करेंगे। इस समय शो 'बिग बॉस 19' में नजर आ रही अशननूर कौर को उनके राखी भाई और टीवी एक्टर रोहन मेहरा का सपोर्ट मिला। जी हाँ, रोहन मेहरा ने टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत में अमाल मलिक की क्लास लगाई।
टेली टॉक संग हुई एक्सक्लूसिव बातचीत में रोहन मेहरा (Rohan Mehra) ने कहा कि अमाल मलिक (Amaal Mallik) अपने माता-पिता का ही नहीं है। वो अपने माता-पिता के बारे में बोलता है, अपने ताऊ, अपने चाचा, सलमान सर के बारे में बोलता है। वो बोल रहा है गंदा, तो अभी उसको कोई रोकने वाला भी नहीं है और वो रुक भी नहीं रहा है। हवा में गाली दिए जा रहा है। इसमें अभिषेक का नुक्सान थोड़ी ना है? हमें क्या? वो बस नेगेटिव होता जा रहा है, विलेन बनता जा रहा है। फ़ायदा तो हमें ही हो रहा है। अशनूर और अभिषेक तो बस तुलना में बेहतर दिख रहे हैं। सिर्फ यही नहीं रोहन ने फरहाना भट्ट को भी अपशब्द भाषा के लिए लताड़ा। बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) के घर में इस समय कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बवाल हो रहा है। रोहन मेहरा ने अपना सपोर्ट अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) के साथ-साथ अभिषेक बजाज को भी दिया।
रोहन मेहरा 'बिग बॉस 10' का हिस्सा रह चुके हैं जिसके विनर थे मनवीर गुजर। ये सीजन हिट रहा था। वहीं इस हफ्ते घर से कोई भी एलिमिनेशन नहीं होगा दिवाली के चलते। वीकेंड का वार में सलमान खान के हत्थे अमाल मलिक, मालती चाहर, शहबाज बडेशा जैसे कई कंटेस्टेंट चढ़ेंगे। अपकमिंग एपिसोड में रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुर्राना अपनी अपकमिंग फिल्म 'थामा' को प्रोमोट करने पहुंचेंगे।
