टीवी मसाला

Bigg Boss 19 में गेम का रुख बदल देगा ये वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, 11वें हफ्ते में घरवालों का करेगा जीना मुहाल?

Bigg Boss 19 Wildcard Contestant: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रुमर्स हैं कि घर में एक नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री होने जा रही है जो घर में बदल रहे डायनेमिकस को चेंज कर सकता है, पढ़िए पूरी खबर।

Image

Image Source: Arbaz Patel Instagram

Bigg Boss 19 Wildcard Contestant: टीवी दुनिया का घर घर पसंदीदा शोज में से एक 'बिग बॉस' अपने 19वें सीजन के साथ धमाल मचा रहा है। मेकर्स दिन रात कोशिश कर रहे हैं कि इसे जनता का प्यार ज्यादा से ज्यादा मिल सके। आए दिन शो में नए ट्विस्ट और टर्न्स दर्शकों का जमकर मनोरंजन करने से पीछे नहीं हटते। पिछले हफ्ते घर से बेघर हुए प्रणित मोरे और अब शो का 11वां हफ्ता शुरू हो गया है। इस बीच शो 'बिग बॉस 19' से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है कि जल्द ही घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट कदम रखेगा।

टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में तीसरे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री जल्द ही होगी। अब तक मेकर्स ने शहबाज बडेशा और मालती चाहर का घर में स्वागत किया है वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर। अब रुमर्स हैं कि अरबाज पटेल (Arbaz Patel) भी सलमान खान के शो में रखेंगे। ये वही अरबाज पटेल हैं जो निक्की तंबोली को इस समय डेट कर रहे हैं। वहीं आखरी बार उन्हे शो 'राइज एंड फॉल' में देखा गया टॉप 3 फाइनलिस्ट की गद्दी पर। सिर्फ यही नहीं अरबाज पटेल 'बिग बॉस मराठी' का भी हिस्सा रह चुके हैं। आजकल अरबाज अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते ही हैं। हालांकि अभी तक 'बिग बॉस 19' मेकर्स और अरबाज की तरफ से इन खबरों पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया।

जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर लीक हुई अरबाज के फैंस खुशी से झूम उठे। अगर शो में अरबाज की एंट्री हुई तो घर का पूरा माहोल और गेम प्लानिंग बदल सकती है। वहीं पिछले हफ्ते 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से बेघर हुए प्रणित मोरे लेकिन कम वोटस के कारण नहीं बल्कि बीमारी के चलते। प्रणित मोरे को डेंगू हो गया है जिसके कारण उन्हे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इस हफ्ते घर से एलिमिनेट होने के लिए नीलम गिरी, अशनूर कौर, अभिषेक बजाज, फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना नॉमिनेटेड है। देखना दिलचस्प होने वाला है कि इस हफ्ते किसका शो से पत्ता कटेगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article