Bigg Boss 19 Malti Chahar vs Amaal Mallik: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' दिन पर दिन मजेदार होता जा रहा है। बता दें पिछले हफ्ते घर से प्रणित मोरे घर से बेघर हुए लेकिन कम वोटस के करना भी बल्कि बीमारी के चलते। वहीं अब आज घर में होने वाले कलेश का प्रोमो मेकर्स ने रिलीज कर डाला। आज के एपिसोड में मालती चाहर और अमाल मलिक के बार फिर एक दूजे से भिड़ेंगे जिसका प्रोमो देखिए इस रिपोर्ट में।
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो कि शुरुआत हुई अमाल मलिक (Amaal Mallik) से जो कहते हैं, 'मालती जी एक बार फिर मंडली बिठाकर हमारे बारें में बात कर रही हो, तुम दुनिया को दिखाना चाह रही हो मैं बेवकूफ हूं?' इस बीच शहबाज की आवाज आई जो कहते हैं कि वो बात बताना अमाल ने जो कही थी। जवाब में तान्या कहती हैं, 'एक बार मिला है 5 मिनट बस।' ये सुन मालती चाहर गुस्से में कहती हैं कि चार गाने सुनाए है उसने मुझे मिलकर। बोलूँ में क्या पूरा क्यूंकी मेरे पापा तक को पता है कब मिले और कहां। तू कैमरे में कैसे झूठ बोल सकता है ये बात मैं कैमरे के आगे प्रूफ कर सकती हूं। मालती के इस खुलासे से अमाल मलिक के चेहरे का रंग उड़ जाता है और अन्य घरवाले इनकी लड़ाई को कान लगाकर बाहर सुन रहे होंगे।
इस प्रोमो को देखने के बाद मालती चाहर (Malti Chahar) और अमाल की पहली मुलाकात को लेकर हो रही लड़ाई पर सवाल उठा रहे हैं। फैंस को ऐसा लगा ये प्रोमो देख कि कहीं घर में आने से पहले मालती और अमाल के बीच कुछ रिश्ता तो नहीं रह चुका? ऐसे तरह-तरह के सवाल लोगों के मन में उठे जो सोशल मीडिया पर जाहीर कर डाले। जैसा कि आपको मालूम है मालती चाहर और अमाल मलिक एक दूजे को पहले से जानते हैं। इन दोनों के बीच एक रोमांस की स्पार्क देखने को भी मिला था लेकिन पिछले हफ्ते तान्या मित्तल ने अमाल और मालती के बीच आग लगाई। उसके बाद से ही दोनों के बीच रोमांस का रिश्ता अब दुश्मनी का बदल चुका है।
