Apoorva Mukhija in Bigg Boss 19: कलर्स टीवी का विवादित शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। चैनल जल्द ही शो के 19वें सीजन को लॉन्च करेगा जिसके लिए जोरों शोरों से तैयारी चल रही है। मेकर्स इस सीजन को कुछ अलग करने जा रहे हैं, ऐसे में कंटेस्टेंट की खोज जारी है। आए दिन किसी ना किसी बॉलीवुड और टीवी एक्टर का नाम शो के लिए सामने आता रहता है। अभी खबर मिली है कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा को शो 'बिग बॉस 19' ऑफर किया गया है। क्या ये पूरी खबर पढ़िए इस रिपोर्ट में।
बिग बॉस ताजा की रिपोर्ट के मुताबिक 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लिए अपूर्वा मुखीजा (Apoorva Mukhija) को ऑफर भेजा गया है। ये वही अपूर्वा है जो सोशल मीडिया पर रेबल किड के नाम से मशहूर हैं। इसी साल के शुरुआत में अपूर्वा खुद को कंट्रोवर्सी के दलदल में पाती हैं। दरअसल पूर्वा समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में पहुंची थी जहां उन्होंने अभद्र भाषा का उपयोग किया था। ऐसे में लोगों ने अपूर्वा और अन्य सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जिसके चलते वो कानूनी पचड़े में फंस गई। अपूर्वा कई महीनों तक इंस्टाग्राम से गायब भी रही थीं।
हालांकि अभी तक इन रुमर्स पर 'बिग बॉस 19' के मेकर्स और अपूर्वा की तरफ से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। अपूर्वा कंट्रोवर्सी के बाद करण जौहर के शो 'दी ट्रेटर' में नजर आने वाली है। बता दें शो जुलाई में शुरू हो सकता है और सलमान खान ही इसे होस्ट करेंगे। इसी के साथ शो साढ़े पाँच महीने तक टीवी पर टेलिकास्ट होगा।
