Anu Malik react on Amaal Malik allegation: टीवी के पॉपुलर शो बिग बॉस 19( Bigg Boss 19) में इन दिनों अमाल मलिक( Amaal Malik) को काफी पसंद किया जा रहा है। शो के अंदर सिंगर और कंपोजर अमाल मलिक का एक नया चेहरा सामने आया है। बिग बॉस के घर में अमाल मलिक अपने असली रूप में आए हैं, जिस पर जमकर बातें भी हो रही हैं। शो के अंदर ही अमाल मलिक ने अपने चाचा और सिंगर अनु मलिक पर कई आरोप लगाए थे। अमाल ने कहा था कि अनु मलिक ने उनके पिता डब्बू मलिक का करियर खराब कर दिया। यही नहीं अमाल ने अनु मलिक पर उनके परिवार की मदद न करने के भी आरोप लगाए। अब इन सभी बातों पर अनु मलिक ने रिएक्ट किया है। उन्होंने अपने भतीजे के बारे में क्या कहा आइए आपको बताते हैं।
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अनु मलिक( Anu Malik) ने भतीजे अमाल के आरोपों का जवाब देते हुए कहा, "1,000 बार बोला गया झूठ कभी सच नहीं बन सकता। हर चीज पर रिएक्ट कर एनर्जी बर्दाब नहीं की जा सकती।" संगीतकार ने आगे याद किया कि उनके पिता सरदार मलिक ने उन्हें एक बार क्या सलाह दी थी। उन्होंने बताया, "मेरे पिता (संगीतकार सरदार मलिक) हमेशा मुझसे कहते थे, अपने मन में कभी जहर मत पनपने दो। अगर तुम ऐसा करोगे, तो तुम कभी अच्छे संगीतकार नहीं बन पाओगे। लोग तुम्हें चोट पहुँचा सकते हैं, लेकिन वे तुम्हारी प्रतिभा नहीं छीन सकते, वह तुम्हारी है। मैं अपने पियानो पर बैठकर एक नई धुन बनाता हूँ, और यही दुनिया को मेरा जवाब है।"
बता दें कि जब अमाल मलिक ( Amaal Malik) ने बिग बॉस 19 में एंट्री ली थी, तब अनु मलिक ने कहा था कि वह अपने भतीजे के साथ हैं। साथ ही उन सभी बातों का खंडन किया था जिसमें अमाल मालिक के पिता और उनके बीच विवाद की बात कही थी। अमाल मलिक पहले भी कई बार अनु मलिक पर और अपने परिवार पर आरोप लगा चुके हैं कि उन्होंने कभी आगे नहीं बढ़ने दिया। यही नहीं अमाल मलिक ने यह भी कहा था कि 2005 में मुंबई में आई बाढ़ में अनु मलिक ने उन्हें अकेला छोड़ दिया था।
