टीवी मसाला

Bigg Boss 19: सलमान खान के शो में राजनीति खेलेगा अंकिता लोखंडे का मुंह बोला भाई, खुद एक्ट्रेस ने दिया हिंट

Bigg Boss 19 Ankita Lokhande Brother Confirms For Show: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' की शुरुआत टीवी पर जल्द ही होने वाली है। बताया जा रहा है कि 'बिग बॉस 19' में अंकिता लोखंडे के मुंहबोले भाई की भी एंट्री होने वाली है जो सलमान खान के शो में राजनीति खेलते नजर आएंगे।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार, अंकिता लोखंडे इंस्टाग्राम

Bigg Boss 19 Ankita Lokhande Brother Confirms For Show: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस' का हर सीजन टीवी पर खूब धमाल मचाता है। वहीं अब सलमान खान के बिग बॉस का 19वां सीजन भी टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। 'बिग बॉस 19' को खास बनाने के लिए मेकर्स अभी तक कई तरह के दांव खेल चुके हैं। जहां शो की थीम को राजनीति बना दिया गया है तो वहीं दूसरी ओर घर को भी संसद की तरह दो भागों में विभाजित किया जाएगा। इसके साथ ही अभी तक कई नामी स्टार्स के नाम 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लिए कंफर्म हो चुके हैं। अब इस लिस्ट में एक और शक्स का नाम जुड़ रहा है, जिसका अंकिता लोखंडे से खास नाता है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) को लेकर खबर थी कि इसमें अंकिता लोखंडे के मुंह बोले भाई की भी एंट्री होने वाली है। वहीं अब एक्ट्रेस ने भी बातों-बातों में हिंट दे दिया है कि उनका भाई शो का हिस्सा बनने वाला है। अंकिता लोखंडे का मुंह बोला भाई कोई और नहीं बल्कि नयनदीप रक्षित हैं जो कि टॉक शो होस्ट और पत्रकार हैं। बता दें कि नयनदीप रक्षित रक्षा बंधन के खास मौके पर अंकिता लोखंडे के घर गए थे। जहां एक्ट्रेस ने उन्हें राखी बांधी और उनपर ढेर सारा प्यार लुटाया। वहीं जब नयनदीप रक्षित ने अंकिता लोखंडे के पैर छुए तो एक्ट्रेस ने आशीर्वाद में कहा, "खुश रहो, जहां जा रहे हो जीतकर आओ और ढेर सारी चीजें साथ लाओ।"

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) को लेकर अभी तक नयनदीप रक्षित की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। बता दें कि उनके अलावा अश्नूर कौर, हुनर हाली, गौरव खन्ना और सिवेत तोमर का नाम भी सलमान खान के शो के लिए कंफर्म बताया जा रहा है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article