Amaal Mallik on Gaurav Khanna's Victory: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के विवादित शो 'बिग बॉस 19' में अमाल मलिक ने एंट्री ली थी। कई लोगों को शुरुआत में लग रहा था कि अमाल मलिक फिनाले तक शो में टिक नहीं पाएंगे। खास बात यह है कि अमाल मलिक 'बिग बॉस 19' के फाइनलिस्ट बनकर उभरे हैं। ग्रैंड फिनाले में जहां प्रशंसकों को अमाल से काफी उम्मीदें थीं, वहीं वो 5वें नंबर पर रहे। सभी फाइनलिस्ट को मात देकर गौरव खन्ना ने 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी अपने नाम की। बिग बॉस 19 से बाहर होने के बाद अमाल मलिक ने मीडिया से बातचीत की। इस बातचीत में अमाल ने गौरव खन्ना के विनर बनने अपना रिएक्शन दिया।
गौरव खन्ना की जीत पर अमाल मलिक ने किया रिएक्ट
प्रेस से बात करते हुए अमाल मलिक कई चीजों के बारे में बात की, जिनमे से एक गौरव खन्ना की जीत भी रही। अमाल मलिक ने कहा, 'हर कोई पूछता था, GK क्या करेगा? क्या GK ट्रॉफी जीतेगा? मुझे लगता है कि गौरव खन्ना ने अच्छा गेम खेला। बहुत से लोगों ने कहा कि वह बैकफुट पर खेलता है लेकिन हर किसी की अपनी रणनीति होती है। रिएलिटी शो को डील करना और खुद को पेश करने का हर किसी का अपना तरीका होता है। वह इतने सालों से टेलीविजन का हिस्सा रहे हैं। वो टीवी के स्टार हैं, जिसे दर्शकों के एक रिश्ता बन ही जाता है।'
अमाल मलिक ने यह भी कहा कि गौरव खन्ना ने अच्छा गेम खेला। शुरुआत में भले ही अमाल और गौरव खन्ना के बीच अनबन हुई हुई लेकिन बाद में चीजें सुधर गई हैं। अमाल ने आगे कहा, 'इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपको क्या पर्सनालिटी है। वो हमेशा सोचता था कि मैं ये करूंगा तो लोग क्या सोचेंगे। मैं उनकी परेशानी समझ सकता हूं लेकिन अंत में कोई एक ही जीतता है। मुझे लगता है कि गौरव खन्ना ने अच्छा किया। मैं उनके लिए बहुत खुश हूं।'
