टीवी मसाला

Bigg Boss 19: शादीशुदा होकर भी इस TV एक्ट्रेस को डेट कर रहे थे अभिषेक बजाज! अब जाकर खुला चिट्ठा

Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj Rumored To Dating This TV Actress While Being Married: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' से अभिषेक बजाज बाहर हो चुके हैं। वहीं अब उन्हें लेकर बड़ी खबर आ रही है कि उन्होंने शादीशुदा होने के बाद भी टीवी की एक पॉपुलर एक्ट्रेस को डेट किया था।

Image

फोटो क्रेडिट- अभिषेक बजाज फैनपेज, डोनल बिष्ट

Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj Dated This TV Actress While Being Married: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' से एक्टर अभिषेक बजाज का पत्ता कट चुका है। अभिषेक बजाज के एविक्शन से दर्शकों के पैरों तले जमीन खिसक गई है। लोग इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि अभिषेक बजाज 'बिग बॉस 19' से बाहर हो चुके हैं, क्योंकि दर्शकों का मानना था कि वह फिनाले तक अपनी राह जरूर तय करेंगे। अभिषेक बजाज अपनी गेम के अलावा निजी जिंदगी के लिए भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। 'बिग बॉस 19' में कदम रखने के बाद भी अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) की शादीशुदा जिंदगी सामने आनी शुरू हो गई थी। वहीं उनकी एक्स-वाइफ आकांक्षा जिंदल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि अभिषेक बजाज ने उन्हें धोखा दिया था और शादी के दो महीने बाद ही पराई औरत को दिल दे बैठे थे। वहीं अब सामने आया है कि अभिषेक बजाज टीवी की ही एक पॉपुलर एक्ट्रेस को डेट कर रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह टीवी एक्ट्रेक कोई और नहीं बल्कि 'बिग बॉस 15' का हिस्सा रह चुकीं डोनल बिष्ट हैं। खबरों के मुताबिक, अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) शादीशुदा होते हुए भी डोनल बिष्ट को डेट करने लगे थे। लेकिन उनका और डोनल का ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाया था। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिषेक बजाज टीवी एक्ट्रेस डोनल बिष्ट संग रिलेशनशिप में भी ज्यादा गंभीर नहीं थे। ऐसे में उनका ब्रेकअप हो गया था। लेकिन अभिषेक बजाज से ही जुड़े दूसरे सूत्र का कहना है कि एक्टर ने डोनल बिष्ट को आकांक्षा जिंदल संग तलाक के बाद डेट करना शुरू किया था। सूत्र ने कहा, "अभिषेक बजाज ने डोनल बिष्ट को डेट किया था, लेकिन उस वक्त वह आकांक्षा के साथ नहीं थे।"

बता दें कि अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) और डोनल बिष्ट साथ में 'बिग बॉस 15' कंटेस्टेंट अफसाना खान की शादी में भी गए थे और उन्हें साथ में वहां पर डांस करते देखा गया था। लेकिन अफसाना खान की शादी साल 2022 में हुई थी, जबकि अभिषेक बजाज और आकांक्षा जिंदल का रिश्ता साल 2019 में ही टूटना शुरू हो गया था।

कब हुई थी अभिषेक बजाज और आकांक्षा जिंदल की शादी

एक्टर अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) और आकांक्षा जिंदल की पहली मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी। दोनों ने कई साल तक एक-दूजे को डेट किया। साल 2017 में गेटवे ऑफ इंडिया के पास यॉट पर अभिषेक बजाज ने आकांक्षा जिंदल को प्रपोज किया था। दोनों ने साल 2017 में ही शादी भी रचाई। खबरों की मानें तो अभिषेक बजाज और आकांक्षा जिंदल साल 2019 में ही अलग हो गए थे। लेकिन एक्टर की एक्स-पत्नी ने बताया कि उनका तलाक 2023 में 18 अगस्त को फाइनल हुआ था।

आकांक्षा जिंदल ने खोली अभिषेक बजाज की पोल

अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) की पोल खोलते हुए आकांक्षा जिंदल ने कहा था, "वो अच्छा बनने का नाटक करता है और वही कहता है जो लोग सुनना चाहते हैं। इन्होंने अपनी पूरी जिंदगी चीजों को छुपाया है। यही कारण था कि हमारा तलाक हुआ। उन्होंने न केवल मुझे बल्कि दूसरी महिला को भी चोट पहुंचाई है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article