Image Source: Jio Hotstar
Bigg Boss 19: टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस सीजन 19( Bigg Boss 19) के साथ ट्रेंड कर रहा है। हर रोज घर के अंदर एक से बढ़कर एक ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। इस हफ्ते हुए वीकेंड के वॉर में भी दर्शकों को भरपूर मजा आया। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है ये और भी दिलचस्प होता जा रहा है। अब घर के अंदर रह रहे लोगों का असली चेहरा भी सामने आने लगा है। आज के एपिसोड के कुछ क्लिप्स की बात करें तो, अभिषेक बजाज, अशनुर कौर को अपने दिल की बात बताते नजर आए। अभिषेक बजाज ने अशनुर के साथ अपने पास्ट का किस्सा शेयर किया। जिसकी क्लिप अब जमकर वायरल हो रही है।
आज दिन के एपिसोड से एक क्लिप सामने आई है। जिसमें अभिषेक और अशनुर बैठकर बातें कर रहे हैं। अभिषेक बजाज, अशनुर से पूछते हैं कि ,'क्या तुम्हें कभी प्यार हुआ है?' जवाब में अशनुर कहती है, 'हुआ नहीं है, हो जाएगा मुझे पता है' । इसके बाद अभिषेक अपने दिल का हाल बताते हुए कहते हैं कि मुझे प्यार हुआ था और प्यार दुनिया की सबसे कीमती चीज होती है। इसके जवाब में अशनुर कौर कहती है कि आखिर में हम सभी लोग प्यार के लिए ही तो करते हैं। अभिषेक अपने पास्ट को याद करते हुए कहता है कि उस टाइम सबसे बुरा लगता है जब आपका प्यार आपको धोखा देता है। इतना कहते ही अभिषेक बजाज की आँखों में आंसू आ जाते हैं। अशनुर कौर( Ashnoor Kaur) उसे संभालती है।
अभिषेक बजाज की एक्स वाइफ ने किया पोस्ट
इसी बीच आज अभिषेक बजाज( Abhishek Bajaj) की एक्स वाइफ आकांशा जिंदल ( Akansha Jindal) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होंने अभिषेक बजाज को टारगेट किया। आकांक्षा ने लिखा था कि अभिषेक बजाज घर के अंदर झूठ बोल रहा है। वह हमेशा ऐसा ही करता है और धोखा देता है। यहाँ तक कि आकांक्षा ने यह दावा भी किया कि अभिषेक बजाज अपनी उम्र को लेकर भी झूठ बोल रहा है। आकांक्षा ने अशनुर कौर के बारे में भी लिखा था। वह अशनुर को अलर्ट कर रही थी कि अभिषेक बजाज उसको धोखा देगा।