टीवी मसाला

Bigg Boss 19: अभिषेक बजाज के एविक्शन पर दर्शकों ने मचाया बवाल, 'बॉयकॉट' करते हुए बोले- वोटिंग कराई ही क्यों?

Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj Eviction Makes Viewers Angry: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' से अभिषेक बजाज का एविक्शन हो गया है, जिसे लेकर दर्शकों का पारा सातवें आसमान पर है। उन्होंने न केवल 'बिग बॉस 19' को बॉयकॉट किया, बल्कि मेकर्स पर भी नाराजगी जाहिर की।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो ह़टस्टार

Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj Eviction Makes Viewers Angry: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। आए दिन 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स की गेम नया रुख लेती है। लेकिन इस सप्ताह एक बार फिर से 'बिग बॉस 19' के मेकर्स ने दर्शकों का दिल तोड़ दिया है। दरअसल, शो से नीलम गिरी के साथ-साथ अभिषेक बजाज का भी एविक्शन हो गया है। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से अभिषेक के निकलने से दर्शकों का पारा सातवें आसमान पर है। उन्होंने न केवल मेकर्स पर पक्षपात का आरोप लगाया, बल्कि जमकर शो को भी बॉयकॉट किया। लोगों का कहना है कि 'बिग बॉस 19' में वोटिंग रखी ही क्यों जाती है, जब मेकर्स को अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को ही फिनाले में लेकर जाना है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से अभिषेक बजाज के एविक्शन को लेकर दर्शक अपनी भड़ास निकालते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "जितना अभी तक मैंने बिग बॉस देखा है, ये सबसे ज्यादा दिल तोड़ने वाला एविक्शन है। बहुत ही ज्यादा हैरान करने वाला। पहली बार मैं किसी बिग बॉस कंटेस्टेंट के लिए भावुक हो रहा हूं। उसने अपना दिल और आत्मा इस सीजन के लिए दी थी, लेकिन बहुत गलत किया।" दूसरे यूजर ने मेकर्स पर आरोप लगाते हुए लिखा, "बिग बॉस के आगे भी जिंदगी है। अभिषेक और बसीर आपने अच्छा खेला। लेकिन सच्चाई नहीं बदलेगी। मेकर्स ने आप दोनों को स्केप गोट्स की तरह इस्तेमाल किया, जिससे वे अमाल और गौरव को टॉप 2 में ले जा सकें।" तीसरे यूजर ने लिखा, "मैं दावे से कह सकता हूं कि मेकर्स अभिषेक बजाज और अशनूर कौर को मृदुल की कैप्टेंसी में ही बाहर करना चाहते थे। लेकिन गौरव खन्ना ने उन्हें बचा लिया। अंत में आप मेकर्स को हरा नहीं सकते। ये लोक साफ तौर पर अमाल को जिताने के लिए आगे बढ़ा रहे हैं।"

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के कई यूजर्स ने अभिषेक बजाज को शो का विजेता बताया। एक यूजर ने लिखा, "आप हमेशा हमारे लिए विजेता रहोगे। आपने दिलों को जीता है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "अभिषेक बजाज बाहर हो चुके हैं। भाई वोटिंग कराते ही क्यों हैं जब एविक्शन अपनी मर्जी से करना होता है तो? ये बहुत ही गलत एविक्शन था बिग बॉस के इतिहास का। बजाज नहीं तो मेरे लिए बिग बॉस नहीं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article