टीवी मसाला

Bigg Boss 19: अभिषेक बजाज ने की अशनूर कौर और एक्स वाइफ की तुलना, कहा, तुम सुंदर दिखती हो...'

Bigg Boss 19 Gossip: कलर्स टीवी का शो 'बिग बॉस 19' में बीते एपिसोड अभिषेक बजाज और अशनूर कौर दिल की बात करते हुए नजर आए थे। इस दौरान अभिषेक बजाज ने अपनी एक्स वाइफ और अशनूर कौर को एक ही तराजू ओर तोला। अभिषेक ने उन "क्वालिटी" को गिनाया जो उन्हे अच्छी लगी।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19 Gossip: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक मशहूर अभिषेक बजाज इन दिनों अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। इन दिनों अभिषेक बजाज 'बिग बॉस 19' के घर में कैद हैं और छोटे परदे पर अपने गेम से धमाल मचा रहे हैं। वहीं अभिषेक सलमान खान के शो में अशनूर कौर संग धीरे-धीरे प्यार में पड़ चुके हैं। दोनों का लव एंगल सुर्खियों में रहा कि तभी बज के बीच अभिषेक की एक्स वाइफ आकांक्षा जिंदल ने कंटेस्टेंट पर आरोप लगाए। अब हाल ही में अभिषेक को एक्स वाइफ से अच्छी अशनूर कौर लगी।

शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के घर से सामने आई क्लिप में अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) एक्स पत्नी आकांक्षा जिंदल (Akanksha Jindal) और अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) की तुलना करते हुए नजर आए। अभिषेक बजाज कहते हैं, 'कैमरे के सामने थोड़ी ना बताएंगे उसके बारें में कि वो कौन हैं कहां है। कोई तुलना नहीं है। तुम कहां वो कहां। तुम बहुत खूबसूरत हो। मैं तुम्हारी और उसकी तुलना कभी नहीं कर सकता। कहीं भी जाएंगे दहाड़ देंगे शेरनी है तू। तू कुड़ी नहीं मुंडा है। आर ठुड्ड पे।' अभिषेक की बातें सुन अशनूर कौर ब्लश करने लगती हैं। इस दौरान अभिषेक और अशनूर कौर ने एक दूजे का साथ पकड़ा हुआ था। इससे साफ पता चलता है कि अशनूर और अभिषेक के बीच नजदीकियाँ बढ़ने लगी हैं। ये बात तब शुरू हुई जब अशनूर काफी उदास थी क्यूंकी अन्य घरवालों ने मिलकर उनकी बॉडी शेमिंग की थी। अभिषेक ने अशनूर का मूड फ्रेश करने के लिए उनकी तारीफ़ों के पुल बांधे ताकि वो खुश हो जाए और ऐसा हुआ भी।

आपको बता दें अशनूर कौर और अभिषेक बजाज ने हमेशा से एक दूजे को अच्छा दोस्त ही बताया है। जानकार हैरानी होगी की अशनूर कौर महस 21 साल की हैं और अभिषेक 33 वर्षीय एक्टर। दोनों के बीच 12 साल उम्र का फासला है। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि ये सब दोनों गेम के लिए कर रहे हैं। वहीं अभिषेक बजाज एक तलकशुदा इंसान है। कंटेस्टेंट ने साल 2018 में आकांक्षा जिंदल नाम की लड़की से शादी की थी जो उनका बचपन का प्यार थीं। फिर साल 2022 में अभिषेक और आकांक्षा का आपसी सहमति से तलाक हुआ।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article