टीवी मसाला

Bigg Boss 18: विवियन डीसेना 2.o को देख खुशी से झूम उठे फैंस, कहा 'अब घरवालों की खैर नहीं'...

Bigg Boss 18: रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 में नजर आ रहे विवियन डीसेना (Vivian Dsena) आज सुबह से ही दर्शकों के बीच ट्रेंड कर रहे हैं। ऐसा इसलिए क्यूंकी विवियन डीसेना का 2.o रूप फैंस समेत घरवालों को देखने को मिला है जो काफी मजेदार है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Image

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: सलमान खान (Salman Khan) के विवादित शो बिग बॉस 18 सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। इस शो में कंटेस्टेंट्स जनता की नजरों में चमकने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। मेकर्स भी टीआरपी लिस्ट में जगह बनाने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। कल वीकेंड का वार में विवियन डीसेना को आईना दिखाने उनकी पत्नी नौरान अली पहुंची थी। ऐसे में बातचीत के बाद घर में विवियन का नया रूप देखने को मिल रहा है जिससे अब दर्शक काफी खुश हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए जनता के रिएक्शन।

विवियन डीसेना 2.o

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के वीकेंड का वार में विवियन डीसेना की पत्नी नौरान अली पहुंची थी। नौरान ने विवियन को रियलिटी दिखाते हुए बताया था कि कैसे घरवालों ने जिन्हे वो खुद के दोस्त बोलते हैं कैसे कंटेस्टेंट के पीठ में छुरा घोंपा। कई बातें नौरान ने बोली जिसे सुन विवियन भी सोच में डूब गए थे। हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में विवियन अपने नए रूप यानी विवियन 2.o के साथ अपने दोस्तों से दोस्ती तोड़ उनके दुश्मन बने। विवियन ने नॉमिनेशन में अपने खास दोस्त शिल्पा शिरडोकर को भी बकशा।

फैंस ने बढ़ाया विवियन डीसेना का हौंसला

विवियन डीसेना (Vivian Dsena) का यह नया अवतार देख फैंस उनकी हौसला आवाजाही करते हुए ट्विटर पर ट्वीट की बाढ़ ले आएं हैं। एक यूजर ने लिखा कि घरवालों का गेम खत्म अब , विवियन वापिस आ गए हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा 'विवियन ने पलटी बाजी, एक दर्शक होने के नाते हमें यही चाहिए था कंटेस्टेंट से।' अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या विवियन अपने इस नए रूप से अन्य घरवालों की कैसे बैंड बजाते हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article