टीवी मसाला

Bigg Boss 18: सिद्धू मूसेवाला को मौत से 8 दिन पहले ज्योतिष ने दी थी चेतावनी, तेजिंदर बग्गा ने किया खुलासा

Bigg Boss 18 Tejinder Pal Singh Bagga Reveals Late Sidhu Moosewala Gets Warned Before Death: 'बिग बॉस 18' में तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने पहले दिन से ही लोगों का मनोरंजन करना शुरू कर दिया है। बीते दिन उन्होंने शो में बताया कि सिद्धू मूसेवाला को मौत से 8 दिन पहले ही ज्योतिष ने चेतावनी दे दी थी।

Image

तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने सिद्धू मूसेवाला को लेकर किये चौंकाने वाले खुलासे

Bigg Boss 18 Tejinder Pal Singh Bagga Reveals Late Sidhu Moosewala Gets Warned Before Death: टीवी पर 'बिग बॉस 18' की शुरुआत हो चुकी है और कंटेस्टेंट्स भी दर्शकों को इंप्रेस करने में लग गए हैं। 'बिग बॉस 18' में कदम रखने वाले राजनेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को पहला दिन ही जेल में काटना पड़ा। लेकिन जेल में रहते हुए भी तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने घरवालों से खूब कनेक्शन बनाए। वहीं बीते दिन तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में पंजाबी सुपरस्टार सिद्धू मूसेवाला के सिलसिले में बात की। तेजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tejinder Pal Singh Bagga) ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला को ज्योतिष ने मौत से 8 दिन पहले ही चेतावनी दे दी थी, साथ ही उन्हें देश छोड़ने की सलाह भी दी थी।

तेजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tejinder Pal Singh Bagga) ने 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में गुणरत्न सदावर्ते संग बातचीत के दौरान सिद्धू मूसेवाला के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किये। तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने बताया कि उनका एक दोस्त ज्योतिष है, जिसका नाम रूद्र है। उनके दोस्त की तस्वीर सिद्धू मूसेवाला के साथ देखकर तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने सिंगर के बारे में बात की थी। तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने इस बारे में कहा, "मैं हैरान था, क्योंकि मुझे नहीं पता था कि सिद्धू को ऐसी चीजों में विश्वास है। मेरे दोस्त ने बताया था कि सिद्धू उनसे अपनी कुंडली के बारे में बात करने आए थे।"

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के तेजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tejinder Pal Singh Bagga) ने सिद्धू मूसेवाला के सिलसिले में आगे बताया, "मेरे दोस्त ने बताया कि उसने सिद्धू के साथ 4 घंटे बिताए थे और रूद्र ने सिद्धू को देश छोड़ने की सलाह दी थी। सिद्धू को चेतावनी भी दी थी कि उसके ऊपर खतरा मंडरा रहा है।" तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने बताया था कि सिद्धू मूसेवाला ने देश छोड़ने की योजना बना ली थी। लेकिन बता दें कि साल 2022 में 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने इस सिलसिले में आगे कहा कि सिद्धू के निधन से वह हैरान रह गए थे और उन्होंने भी ज्योतिषी पर विश्वास करना शुरू कर दिया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article