Bigg Boss 18 Shrutika Arjun Gets Support From Husband Arjun Raaj: टीवी का चर्चित शो 'बिग बॉस 18' दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने की पूरी-पूरी कोशिश कर रहा है। लेकिन 'बिग बॉस 18' से जिस प्रकार लोगों को उम्मीदें थीं, वो उस हिसाब से खरा नहीं उतर पा रहा है। जहां एलिस कौशिक, ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना के बीच तो पक्की दोस्ती दिखाई जा रही है। लेकिन दूसरी ओर करण वीर मेहरा, चुम दरांग और श्रुतिका अर्जुन की दोस्ती में दरार आ गई है। यहां तक कि 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में श्रुतिका अर्जुन अकेली-अकेली भी नजर आईं, जिसे देखकर उनके पति अर्जुन राज का भी दिल टूट गया।
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) को लेकर श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) के पति अर्जुन राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट भी किया, जिसमें उन्होंने जताया कि वह हमेशा अपनी पत्नी के लिए मौजूद हैं। अर्जुन राज ने 'बिग बॉस 18' की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें श्रुतिका अर्जुन बेड पर अकेली बैठी नजर आईं। वहीं दूसरी ओर करण वीर मेहरा, शिल्पा शिरोडकर के साथ हंसी-मजाक करते दिखाई दिये। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन राज ने लिखा, "तुम्हें ऐसे देखकर मेरा दिल टूट गया श्रु। तुमपर प्यार लुटाने के लिए इंतजार कर रहा हूं बेबी। मैं हमेशा ही तुम्हारे साथ हूं।"
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) को ऐसा देख फैंस भी मायूस हो गए। एक यूजर ने अर्जुन राज के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, "मुझे श्रुतिका को ऐसा देखकर बहुत बुरा लग रहा है। उन्हें यहां से निकालिये अर्जुन।" दूसरे यूजर ने लिखा, "वो योद्धा हैं और इस चीज से भी जल्द ही बाहर निकल आएंगी।"
