Bigg Boss 18 Shrutika Arjun Husband Slams Shilpa Shirodkar: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर काबू करने की पूरी कोशिश की है। हर एक कंटेस्टेंट गेम में अपनी जगह बनाने की पूरी-पूरी कोशिश कर रहा है। रजत दलाल से लेकर अविनाश मिश्रा तक ने 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में जान फूंकने की पूरी-पूरी कोशिश की है। लेकिन वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स की जहां तारीफ पर तारीफ हो रही है तो वहीं कुछ सितारों को उनकी गेम के लिए लताड़ा जा रहा है। हाल ही में एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) अपनी गेम के लिए श्रुतिका अर्जुन के पति अर्जुन राज के निशाने पर आ गईं। श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) के पति ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने विवियन डीसेना का नाम लेकर शिल्पा शिरोडकर पर तंज कसा है।
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) की गेम पर तंज कसते हुए अर्जुन राज ने श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) की भी तारीफ की। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "श्रुतिका पर गर्व महसूस हो रहा है। वो बिना फिल्टर के अपनी असली पहचान के साथ गेम खेल रही है और सबके खिलाफ खड़ी हो रही है। ये तो साफ हो गया है कि शिल्पा जी कूटनीति वाला गेम खेल रही हैं। वो श्रुतिका को ताने मारकर उसे नीचा दिखाने की कोशिश कर रही हैं। शिल्पा जी का पूरा ध्यान अभी दूसरों पर इल्जाम लगाने और दूसरों को बहलाने पर है। खासतौर पर विवियन का उनके फैनबेस और पॉपुलैरिटी की वजह से।"
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) को लेकर अर्जुन राज (Arjun Raaj) ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, "ये वक्त है असली गेम प्ले को पहचानने का।" बता दें कि अर्जुन राज के अलावा नायरा बनर्जी ने श्रुतिका अर्जुन की गेम की तारीफ की थी, साथ ही उनपर गर्व भी जताया था।
