टीवी मसाला

Bigg Boss 18: राशन को लेकर घरवालों के बीच छिड़ी जंग, पहले ही दिन दो कन्टेस्टन्ट के बीच हुआ तांडव

Shilpa Shirodkar and Sara Arfeen Khan fight over Ration: बिग बॉस 18 के आगाज होने ही घर के अंदर से चटपटी खबरों ने आना शुरू कर दिया है। अब खबर आ रही है कि राशन के चक्कर में घरवालों के बीच पहले दिन ही संग्राम शुरू हो गया है। आइए टाइम्स की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Shilpa Shirodkar and Sara Arfeen Khan fight over Ration

Shilpa Shirodkar and Sara Arfeen Khan fight over Ration: सलमान खान (Salman Khan) के विवादित शो, बिग बॉस 18 के आगाज होते ही शो ने सुर्खियों में अपनी जगह बना ली है। बता दें की कल बीते दिन सभी 18 कन्टेस्टन्ट ने घर के अंदर प्रवेश कर लिया है। साथ ही कुछ घंटे में हमेशा की तरफ घर से अंदर से चटपटी खबरों ने आना शुरू कर दिया है। जहां पहले घर में कैद होते ही रजत दलाल चर्चा में आए। वहीं अब बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के लाइव टेलिकास्ट से खबर सामने आ रही है कि राशन के चक्कर में घरवालों के बीच पहले दिन ही संग्राम शुरू हो गया है। आइए टाइम्स की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) से खबर सामने आ रही है कि घर के अंडर सारा अरफीन खान और बॉलीवूड अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर के बीच झगड़ा हो गया है। यह झगड़ा किसी और चीज को लेकर नहीं बल्कि घर के राशन को लेकर शुरू हुआ है। सारा ने चिढ़ते हुए शिल्पा को कहा की 'उन्हें कम खाना मिला है।" जिस पर शिल्पा ने खुद को डिफेन्ड करते हुए कहा "मेन को ज्यादा प्रोटीन आर एनर्जी की जरूरत हैं क्योंकि वह वर्काउट कर रहे हैं। इस लड़ाई में शहजादा भी कूद पड़ते हैं और बोलते हैं कि आप बेसलेस बातें कर रही हैं। इस बीच सभी घरवाले एक-दूसरे का मुंह देख रहे होते हैं।

इस बीच आपको बता दें की बिग बॉस 18 के घर में विवियन डीसेना, ईशा सिंह, तजिंदर पाल सिंह बग्गा, श्रुतिका राज अर्जुन, रजत दलाल, गुणरत्न सदावर्ते, निर्रा बनर्जी, मुस्कान बामने, चुम दरंग, करण वीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, ऐलिस कौशिक, शहजादा धामी, शिल्पा शिरोडकर, सारा अरफीन खान, चाहत पांडे और अरफीन खान ने हिस्सा लिया है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article