Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 18 में इस हफ्ते कई बड़ी चीजें और लड़ाई झगड़े कंटेस्टेंट के बीच देखने को मिले। इस समय टाइम गॉड बन दिग्विजय घर पर राज कर रहे हैं। ऐसे में अब दर्शक इस वीकेंड का वार में सलमान खान के आने का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर मेकर्स ने वीकेंड का वार का प्रोमो रिलीज कर दिया है जिसमें भाईजान फिर गुस्से में नजर दिखाई दिए। इस बार निशाने पर रजत दलाल, दिग्विजय राठी, अविनाश मिश्रा और शिल्पा शिरडोकर दिखे।
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के प्रोमो में देखने को मिला की सलमान खान (Salman Khan) रजत दलाल को घर में अपने कानूनी केस को लेकर बात करने के लिए सुनाते हुए नजर आए। इसी के साथ शिल्पा शिरडोकर को भी भाईजान ने आईना दिखाया। सलमान शिल्पा से पूछते हैं कि क्या आपको करणवीर मेहरा और विवियन डिसेना में किस का सहारा चाहिए। ऐसे में कंटेस्टेंट कहती हैं कि वो अकेले गेम में रह सकती हैं। शिल्पा शिरडोकर का ये बयान सुन विवियन और करण शॉक रह जाते हैं। इन सब के बाद फिर बारी अविनाश मिश्रा की आती है। सलमान अविनाश से पूछते हैं कि क्या ऐसा लगता है की ईशा, अलिस और विवियन संग रिश्ते आपको घुटने महसूस करा रहे हैं।
प्रोमो में आगे देखने को मिला कि सलमान खान दिग्विजय से रिलेशनशिप स्टेटस के बारें में पूछते हैं लेकिन कंटेस्टेंट अपने आप को सिंगल बताते हैं। ऐसे में खुलासा करते हुए भाईजान दिग्विजय को बताते हैं की बाहर उन्नति अब भी आपको अपना बॉयफ्रेंड मानती है। दर्शकों को प्रोमो देखने में काफी मजेदार लग रहा हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस हफ्ते एलिस कौशिक घर से बेघर हो गई हैं।
