टीवी मसाला

Bigg Boss 18: सलमान खान के शो में उधम मचाने के लिए तैयार है ये यू-ट्यूबर! एल्विश यादव से है खास कनेक्शन

Sagar Thakur Ready To Enter In Bigg Boss 18: टीवी के चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस 18' की एंट्री जल्द ही छोटे पर्दे पर होने वाली है। शो के लिए अभी तक कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि 'बिग बॉस 18' में सागर ठाकुर भी कदम रख सकते हैं।

Image

'बिग बॉस 18' में कदम रखेगा ये यू-ट्यूबर

Sagar Thakur Ready To Enter In Bigg Boss 18: टीवी के चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस' के सीजन 18 की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। 'बिग बॉस 18' को लेकर लोगों में भी काफी एक्साइटमेंट है। वहीं अभी तक कई सितारों को शो के लिए अप्रोच भी किया जा चुका है, जिसमें राज कुंद्रा से लेकर शोएब इब्राहिम तक का नाम शामिल है। इन सबसे इतर अब 'बिग बॉस 18' के लिए एक और यू-ट्यूबर का नाम सामने आया है, जिसका खास कनेक्शन एल्विश यादव से है। उसकी एंट्री 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) को तो टीआरपी दिला ही सकती है, साथ ही एल्विश यादव (Elvish Yadav) से जुड़ी कई बातों का खुलासा भी हो सकता है।

वो यू-ट्यूबर कोई और नहीं बल्कि मैक्सटर्न यानी सागर ठाकुर (Sagar Thakur) हैं। खबरों की मानें तो मैक्सटर्न यानी सागर ठाकुर को 'बिग बॉस 18' के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया है। हालांकि सागर ठाकुर ने अभी तक 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही सागर ठाकुर और मेकर्स के बीच 'बिग बॉस 18' के सिलसिले में बातचीत हो सकती है। बता दें कि सागर ठाकुर का नाम 'बिग बॉस ओटीटी 3' के लिए भी सामने आया था। लेकिन ऐन मौके पर उनका पत्ता शो से काट दिया गया।

खुद सागर ठाकुर (Sagar Thakur) ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' के मेकर्स पर आरोप लगाया था कि उन्होंने वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित के चक्कर में उन्हें रिप्लेस कर दिया। ऐसे में वह इस बार शो का हिस्सा बनेंगे या नहीं, इसपर कुछ भी कहना मुश्किल है। बता दें कि सागर ठाकुर ने अपनी और एल्विश यादव की लड़ाई के कारण सुर्खियां बटोरी थीं। एल्विश यादव ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सागर ठाकुर की पिटाई भी की थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article