बॉलीवुड

'ये शादी 5 साल भी चल जाए तो मेरा नाम...' Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal की शादी पर बोला ये स्टार, दिया खुल्ला चैलेंज

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल की शादी बीते काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। दोनों की शादी को लेकर अब यूट्यूबर सागर ठाकुर ने एक ऐसा कमेंट किया है, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। आइए यहां नजर डालते हैं।

Image

Maxtern AKA Sager Thakur Reacts on Sonakshi-Zaheer Wedding

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल ने शादी कर ली है। दोनों ने एक सिविल मैरिज की है, न ही किसी मंदिर में ब्याह रचाया है और न ही किसी मस्जिद में निकाह किया है। इस बीच दोनों के इस तरह शादी करने के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए सोनाक्षी और जहीर ने सिविल मैरिज की है। दोनों ने धर्म की दीवार को तोड़कर अपने प्यार को ही भगवान बना लिया है। हालांकि इन स्टार्स की शादी पर बवाल तो खूब मच रहा है। हालांकि इन्होंने इस बात की परवाह नहीं की है।

अब सोशल मीडिया पर मेक्सटर्न के नाम से फेमस सागर ठाकुर ने दोनों की शादी पर ऐसा कमेंट कर दिया है, जिससे वह विवाद में आ गए हैं। आइए यहां उनके बयान पर एक नजर डालते हैं।

'इनकी शादी 5 साल भी चल जाए तो मेरा नाम बदल देना'

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर बात करते हुए मेक्सटर्न ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'सोनाक्षी सिन्हा की शादी 5 साल से ज्यादा चले तो मेरा नाम बदल देना।' मेक्सटर्न का ये ट्वीट अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिस वजह से लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि इस तरह से किसी की शादी को लेकर बोलने का हक किसी को नहीं है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article