टीवी मसाला

Bigg Boss 18: कशिश कपूर की मम्मी के हत्थे चढ़े अविनाश, लगी ऐसी क्लास कि बोलने लायक नहीं बचे मिश्रा जी

Bigg Boss 18 Kashish Kapoor Mother Angry On Avinash Mishra: टीवी के धमाकेदार शो "बिग बॉस 18' में इन दिनों फैमिली वीक चल रहा है। लेकिन ये वीक अविनाश मिश्रा के लिए बुरा साबित हो रहा है। चाहत पांडे की मम्मी के बाद अब कशिश कपूर की मम्मी ने अविनाश मिश्रा की बैंड बजाई है।

Image

'बिग बॉस 18' में अविनाश मिश्रा की लगी क्लास

Bigg Boss 18 Kashish Kapoor Mother Angry On Avinash Mishra: टीवी के धमाकेदार शो "बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 18' में इन दिनों फैमिली वीक चल रहा है। आज के एपिसोड में चुम दरांग की मम्मी, श्रुतिका अर्जुन के पति, करण वीर मेहरा की बहन, रजत दलाल की मम्मी और कशिश कपूर की मम्मी शो का हिस्सा बनती नजर आएंगी। लेकिन आज के एपिसोड में भी अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) की क्लास लगने वाली है। दरअसल, 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कशिश कपूर की मम्मी अविनाश मिश्रा की बखिया उधेड़ती नजर आईं। उन्होंने अविनाश मिश्रा पर आरोप लगाया कि उन्होंने जरी सी बात का तमाशा बनाकर रख दिया।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आया कि सबसे पहले चुम दरांग (Chum Darang) की मम्मी की एंट्री हुई। उनके बाद श्रुतिका अर्जुन के पति घर में आए, जिन्हें देख श्रुतिका अर्जुन की खुशी सातवें आसमान पर थी। वहीं करण वीर मेहरा और रजत दलाल भी अपने परिवार को देख भावुक हो गए। 'बिग बॉस 18' में अपनी बेटी का हौसला बढ़ाने के लिए कशिश कपूर की मम्मी ने आखिर में एंट्री की। लेकिन उन्होंने अविनाश मिश्रा की जमकर क्लास लगाई।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में कशिश कपूर (Kashish Kapoor) की मम्मी ने अविनाश मिश्रा को लताड़ते हुए कहा, "छोटी सी बात का इतना बतंगड़ बन गया यहां पर। अगर आप चाहते तो बात दो सेकंड में खत्म हो जाती। आदमी को इतना कोई नहीं देखता है, लेकिन एक लड़की का नेशनल टीवी पर ऐसे करना, सही है?"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article