टीवी मसाला

Bigg Boss 18: रजत दलाल को फिर जेल भेजेंगे करणवीर मेहरा, सरेआम नेशनल टेलीविजन पर दी धमकी

Bigg Boss 18 Promo: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 18 का नया प्रोमो मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। घर में फिर एक बार करणवीर मेहरा और रजत दलाल के बीच झगड़ा होता हुआ दिखा। वहीं दूसरी तरफ टाइम गॉड बनने के लिए पांच कंटेस्टेंट के बीच जंग छिड़ गई है।

Image

Bigg Boss 18 Promo

Bigg Boss 18 Promo: कलर्स टीवी का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर की गद्दी हथियाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है। अब घर में कंटेस्टेंट के बीच रिश्ते बदल रहे है और वाइल्ड कार्ड एंट्री की वजह से मुकाबला भी बढ़ गया है। घर में यामिनी मल्होत्रा, एडीन रोज और अदिति मिस्ट्री की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। ऐसे में शो का एक नया प्रोमो रिलीज किया गया है जिसमें करणवीर मेहरा रजत दलाल को धमकी दे रहे हैं। सिर्फ यही नहीं घर में टाइम गॉड बनने के लिए पाँच दावेदारों के बीच तू तू-मैं मैं होती है।

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का प्रोमो जो हाल ही में रिलीज गया है जिसमें करणवीर मेहरा (Karan Veer Mehra) रजत दलाल से जेल जाने की बात करते हैं। ऐसे में करणवीर मेहरा रजत को धमकी देते हुए कहते हैं कि जो मेरी मां है वो दिल्ली में राजनैतिक रूप से काफी एक्टिव हैं। दिल्ली पुलिस को ट्रेनिंग दे रही हैं की लड़कियों से कैसे बात की जाए। मैं बता रहा हूं की मेरा भी बैकग्राउन्ड कैसा है। ऐसे में यह सुन रजत दलाल (Rajat Dalal) कहते हैं कि कोई अगर मुझे छेड़ेगा तो मैं चुप नहीं रहूँगा चाहे दो केस फालतू लग जाएं।

प्रोमो में आगे देखने को मिला कि टाइम गॉड बनने के लिए अविनाश मिश्र, ईशा सिंह, दिग्विजय राठी, करणवीर मेहरा और तेजिंदर बग्गा के बीच मुकाबला होगा। इस मुकाबले में विवियन करण को रिश्तों से भागने वाला आदमी बताया देते हैं। बस फिर यही सुन करण गुस्सा हो जाते हैं और ईशा संग बहस करने लगते हैं। क्यूंकी करण का जवाब दर्शकों को सच नहीं लगा इसलिए उन्हे इस रेस से बाहर कर दिया गया।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article