टीवी मसाला

Bigg Boss 18 के मेकर्स पर फूटा Shilpa Shinde का गुस्सा, कहा 'एक लिमिट तक उल्लू बना सकते हैं'...

Bigg Boss 18: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 18' पर एक्स विनर शिल्पा शिंदे का गुस्सा फूटा है। एक इंटरव्यू के दौरान शिल्पा शिंदे ने मेकर्स पर पक्षपात और कई बड़े इल्जाम लगाए हैं जिसे सुन सभी दर्शक शॉक हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरा मामला।

Image

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: हमेशा विवादों में घिरे रहने वाला है कलर्स टीवी का शो 'बिग बॉस 18' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। बहुत ही तेजी से शो अपने फिनाले वीक की ओर बढ़ रहा है। फैंस जानना चाहते हैं कि कौन सीजन 18 के विनर का खिताब अपने नाम करेगा। इस बीच बिग बॉस सीजन 11 की विनर रह चुकीं शिल्पा शिंदे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस मेकर्स के झूठ से पर्दा उठा रही हैं, सिर्फ यही नहीं उनका मानना है कि शो दर्शकों को उल्लू भी बनाते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वीडियो।

बिग बॉस सीजन 11 की विनर रह चुकीं शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) एक इंटरव्यू के दौरान कहती हुई नजर आईं कि 'मुझे नहीं पता लेकिन कुछ लोगों को पता चल गया है कि मेकर्स ही विनर्स तय करते हैं। खुद ही बनाते हैं, अपने घर से उठाकर लाते हैं और दिखाते हैं। अब चैनल की जो भी स्ट्रैटेजी है मेकर्स की लोगों को पता चल गई है। इसलिए लोग अब शो ज्यादा नहीं देख रहे हैं क्यूंकी आप एक हद तक किसी को उल्लू बना सकते हैं।' ऐसा पहली बार नहीं है शिल्पा शिंदे से पहले कई स्टार्स और एक्स कंटेस्टेंट बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के मेकर्स पर पक्षपात का आरोप लगा चुके हैं।

बता दें दर्शकों का मानना है कि मेकर्स विवियन डिसेना को ही सीजन 18 का विनर घोषित करेंगे। इस हफ्ते घर से डबल इविक्शन के कारण श्रुतिका अर्जुन और चाहत पांडे को शो से बाहर का रास्ता दिखाया गया। इस 19 जनवरी को शो का ग्रैंड फिनाले होगा, ऐसे में देखना दिलचस्प होने वाला है कि शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट की गद्दी पर कौन-कौन अपनी जगह बनाएंगे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article