टीवी मसाला

Bigg Boss 18: रजत दलाल और कशिश कपूर पर भड़कीं ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा भी बोले- नाम लेकर घर चल रहा है...

Bigg Boss 18 Avinash Mishra And Eisha Singh Angry On Rajat Dalal And Kashish Kapoor: टीवी शो 'बिग बॉस 18' से सुर्खियां बटोरने वाले अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह ने हाल ही में रजत दलाल और कशिश कपूर को लताड़ लगाई है। उनका ट्वीट भी इस सिलसिले में वायरल हो रहा है।

Image

अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह ने रजत दलाल व कशिश कपूर को लगाई लताड़

Bigg Boss 18 Avinash Mishra And Eisha Singh Angry On Rajat Dalal And Kashish Kapoor: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में रहकर अविनाश मिश्रा ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया। उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को इस कदर पसंद आई कि लोगों ने उन्हें #Avisha नाम तक दे दिया था। कुछ दिनों पहले दोनों छुट्टियां मनाने स्विट्जरलैंड गए थे। लेकिन हाल ही में दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल से ट्वीट किया है, जिसमें वह 'बिग बॉस 18' के को-कंटेस्टेंट को लताड़ते नजर आए। उन्होंने ट्वीट में नाम नहीं लिया, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और ईशा सिंह (Eisha Singh) ने रजत दलाल व कशिश कपूर को लताड़ने की कोशिश की है।

अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और ईशा सिंह का ये ट्वीट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अविनाश मिश्रा ने अपने ट्वीट में लिखा, "कुछ बेवकूफ अभी भी 'बिग बॉस' से उबर नहीं पाए हैं। मुझे मालूम है कि मेरा नाम लेकर व्यूज आएंगे। बोला था 'अविनाश मिश्रा जिंदगी भर नाम नहीं भूलोगे।' खैर मेरा नाम लेकर घर चल रहा है, खुश रहो।" वहीं दूसरी ओर ईशा सिंह (Eisha Singh) ने अपने ट्वीट में लिखा, "ये वक्त है जब कुछ बेवकूफों को एक शो से आगे बढ़ जाना चाहिए। अतीत में चिपके रहने से बेहतर है कि आप लोग अपनी जिंदगी पर ध्यान दें और कुछ अच्छा करें, ऐसा भविष्य बनाएं जो पिछली चीजों पर न अटका रहे। ये जुनून बहुत गलत है। मुझे मालूम है कि थोड़ा मुश्किल है, लेकिन सच में आराम दो, कोशिश तो करो।"

आखिर क्या है मामला?

बता दें कि रजत दलाल ने अपने पॉडकास्ट में कशिश कपूर से बात करते हुए कहा था कि अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और ईशा सिंह (Eisha Singh) बैंकॉक गए थे और तभी भाविका शर्मा ने अविनाश को ब्लॉक किया था। इसपर कशिश ने सवाल किया कि भाविका कौन है? रजत दलाल ने बताया कि अविनाश की गर्लफ्रेंड। वहीं कशिश कपूर ने पूछा कि ये बिग बॉस के वक्त थी? तो फिर ईशा, अच्छा वो तो हाफ गर्लफ्रेंड है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article