टीवी मसाला

Bigg Boss 18 फेम कशिश कपूर के घर हुई चोरी, हाउस हेल्प ने डाला घर की अलमारी में डाका

Kashish Kapoor House Robbed: बिग बॉस 18 और सोशल मीडिया फेम कशिश कपूर के घर पर चोरी हो गई। उनके नौकर ने घर की अलमारी से कैश गायब कर दिया। पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज है और मामले की जांच की जा रही है। आइए बताते हैं कशिश ने अपनी रिपोर्ट में क्या बताया

Image

Image Source: kashish kapoor instagram

Kashish Kapoor House Robbed: बिग बॉस 18( Bigg Boss 18) फेम कशिश कपूर( Kashish Kapoor ) के घर पर चोरी हो गई। हाल ही में खबर सामने आई है कि उनके घर से पैसे गायब हो गए। कशिश कपूर को जैसे ही पता चला उन्होंने तुरंत पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। कशिश ने अपनी एफआईआर में हाउस हेल्प पर इल्जाम लगाया है। यह हाउस हेल्प कुछ ही महीनों पहले काम पर आया था। जिसने एक्ट्रेस के घर से पैसे निकाल लिए। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला

अतुल सिंह की रिपोर्ट के अनुसार ये चोरी उनके हाउस हेल्पर ने की है, उसने घर से 4 लाख नकद चुराए हैं। एक्ट्रेस ने इसके खिलाफ अंबोली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया है। जानकारी के मुताबिक अंधेरी में रहने वाली टेलीविजन एक्ट्रेस कशिश कपूर( Kashish Kapoor) के घर पर काम करने वाले हाउस हेल्पर सचिन कुमार ने घर से 4 लाख रुपये चुरा लिए और फरार हो गया। अंबोली पुलिस ने आरोपी सचिन कुमार चौधरी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है और क्राइम ब्रांच की एक स्पेशल टीम भी उसकी तलाश में जुट गई है। सचिन कुमार पिछले पांच महीनों से एक्ट्रेस के यहां घरेलू सहायक के रूप में काम कर रहा था।

कशिश ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सचिन सुबह 11:30 बजे ड्यूटी पर आता था और अपना काम पूरा करने के बाद दोपहर 1:00 बजे तक चला जाता था। दर्ज शिकायत के मुताबिक कशिश ने अपनी अलमारी के एक दराज में नकदी रखी थी और 6 जुलाई को जब उन्होंने देखा तो दराज में केवल 7 लाख थे। हालांकि, 9 जुलाई को, जब उन्होंने बिहार में अपनी मां को भेजने के लिए कुछ पैसे निकालने की कोशिश की, तो उन्होंने पाया कि दराज में केवल 2.5 लाख ही बचे थे। बाकी 4.5 लाख गायब थे। फिर उन्होंने अलमारी की अच्छी तरह से तलाशी ली। लेकिन, पैसे नहीं मिले।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article