Bigg Boss 18 Elvish Yadav Snatches Karan Veer Mehra Trophy: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने छोटे पर्दे पर तूफान मचा दिया था। 'बिग बॉस 18' में करण वीर मेहरा ने जीत दर्ज की। उन्होंने विवियन डीसेना, रजत दलाल, ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा और चुम दरांग को हार का मुंह दिखाया। जीत के बाद करण वीर मेहरा ने बीती रात एल्विश यादव के पॉडकास्ट में शिरकत की। दोनों ने पैपराजी के सामने साथ में जमकर पोज भी दिये। लेकिन पॉडकास्ट के अंत में एल्विश यादव (Elvish Yadav), करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) को कुर्सी से बांधकर उनकी ट्रॉफी उठाकर भाग निकले। इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) फेम करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) संग पॉडकास्ट के बाद एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने उन्हें एक कुर्सी से बांध दिया। उन्होंने कहा कि अब हम इस मशीन की स्पीड तेज करेंगे, हम आपको बांध रहे हैं आपकी सुरक्षा के लिए। एल्विश यादव ने करण वीर मेहरा को तो कुर्सी से बांध दिया और खुद ट्रॉफी उठाते हुए बोले, "मैं ट्रॉफी लेकर जा रहा हूं, क्योंकि रजत भाई को जिताना था। ऐसे नहीं तो वैसे, बाय-बाय।" दूसरी ओर करण वीर मेहरा केवल कुर्सी पर घूमते ही रह गए। लेकिन उन्होंने कहा कि अभी मैं ऑस्कर भी लाऊंगा, फिल्मफेयर की भी लाऊंगा, कितनी लेकर जाएगा अपने रजत भाई के लिए।
करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) के अलावा रजत दलाल भी एल्विश यादव (Elvish Yadav) के पॉडकास्ट का हिस्सा बने थे। बता दें कि 'बिग बॉस 18' में करण वीर मेहरा की जीत से उनके कई को-कंटेस्टेंट्स खुश नहीं थे। ऐसे में जब पैपराजी ने ये बात उनसे कही तो करण वीर मेहरा ने जवाब दिया, "जो जलते हैं, उन्हें जलने दो। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है।"
