टीवी मसाला

Bigg Boss 18: नॉमिनेशन की आड़ में ईशा सिंह हुई अविनाश मिश्रा संग रोमांस में चूर, चुम दरांग ने भी उठाया फायदा

Bigg Boss 18 Nomination Task Promo: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 का नॉमिनेशन टास्क प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। टास्क के दौरान ईशा सिंह अविनाश मिश्रा संग रोमांस करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ टास्क की आड़ में चुम दरांग ने अविनाश मिश्रा को रिझाया।

Image

Bigg Boss 18 Nomination Promo

Bigg Boss 18 Nomination Task Promo: कन्ट्रोवर्सी से लबा-लब भरे शो बिग बॉस सीजन 18 में इन दिनों काफी कुछ देखने को मिल रहा है। शो में हर दिन कंटेस्टेंट्स के बीच नए कलेश दिखाकर मेकर्स दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। इस समय टाइम गॉड की गद्दी पर अविनाश मिश्रा विराजमान है। अविनाश मिश्रा के राज में कई कंटेस्टेंट्स के सिर में दर्द होना शुरू हो गया है। इस बीच शो से जुड़ा लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है जिसमें नॉमिनेशन टास्क के दौरान ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ चुम दरांग भी अविनाश का खूब फायदा उठा रही हैं।

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिलेगा कि नॉमिनेशन टास्क का राइट पाने के लिए घर में मौजूद लड़कियों को टाइम गॉड अविनाश मिश्रा को रिझाना होगा। ऐसे में चुम दरांग अविनाश को मनाने के लिए उनके कपड़े तक उतरा देती है ताकि वो इंप्रेस हो। चुम ने यह भी बताया कि वो रजत दलाल को नॉमिनेट करना चाहती हैं क्यूंकी कंटेस्टेंट ने कई बार उनका हक छीना। आगे चलकर ईशा सिंह की बारी आती है और इस दौरान वो अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) संग रोमांटिक डांस करती हैं। दोनों एक दूजे के करीब आकार डांस करते हुए नजर आए।

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 18 के प्रोमो में आगे देखने को मिला कि ईशा सिंह (Eisha Singh) ने अविनाश से अपने दिल का हाल बयां करती है। ईशा ने कहा कि 'मैं शुक्रगुजार हूं की शो में मुझे तुम मिले। तुम बेशक किसी के भी साथ हो लेकिन सिर्फ तुम तुम्ही हो।' दोनों के बीच यह रोमांस देख फैंस भी काफी खुश हो गए हैं। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि अविनाश मिश्रा किन हसीनाओं को नॉमिनेशन का राइट देंगे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article