टीवी मसाला

Bigg Boss 18: ईशा सिंह संग दिल लगा बैठे हैं अविनाश मिश्रा, घरवालों ने भी भांप लिया आंखों-आंखों का प्यार

Bigg Boss 18 Eisha Singh Avinash Mishra Falling In Love: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में प्यार के फूल खिलने शुरू हो गए हैं। पहले जहां नायरा बनर्जी-शहजादा धामी और करणवीर मेहरा व चाहत पांडे का नाम सामने आया था। वहीं अब ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा का सामने आ रहा है।

Image

ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा को हुआ एक-दूजे से प्यार?

Bigg Boss 18 Eisha Singh Avinash Mishra Falling In Love: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। 'बिग बॉस 18' के कुछ कंटेस्टेंट्स दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं, लेकिन कुछ सदस्य ऐसे भी हैं जिन्हें देखते ही दर्शक चिड़चिड़े हो जाते हैं। जहां एक तरफ घर में झगड़े होते हैं तो वहीं अब 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में प्यार के फूल खिलने भी शुरू हो गए हैं। अभी तक घरवाले चाहत पांडे का नाम करण वीर मेहरा के साथ जोड़ रहे थे। लेकिन अब घर में एक और कपल बनता दिखाई दे रहा है, जो कि ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) हैं।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह (Eisha Singh) को अभी तक दोस्त के रूप में देखा गया है। लेकिन इनकी बढ़ती नजदीकियां देख अब घरवालों को भी लगने लगा है कि इनके बीच प्यार के फूल खिलने शुरू हो गए हैं। 'बिग बॉस 18' के लाइव फीडमें करण वीर मेहरा, अरफीन खान, सारा अरफीन खान और शिल्पा शिरोडकर साथ में बात करते नजर आए। वीडियो में करण वीर मेहरा कहते दिखे, "मुझे लगता है कि इनमें से किसी एक को प्यार हो गया है।" इसपर सारा अरफीन खान कहती हैं, "हां, जाहिर सी बात है।" वह शिल्पा शिरोडकर से पूछती हैं, "तुम्हें नहीं पता, ऐसा लगता है।" दूसरी ओर करणवीर मेहरा भी कहते हैं कि हां हम कह सकते हैं।

बता दें कि 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में ईशा सिंह (Eisha Singh) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) की बॉन्डिंग काफी अच्छी हो गई है। ईशा सिंह, अक्सर अविनाश मिश्रा का ख्याल रखती नजर आती हैं। हालांकि ईशा सिंह को लेकर ये भी कहा जाता है कि वह शालीन भनोट को डेट कर रही हैं। लेकिन इसपर आधिकारिक तौर से कुछ नहीं कहा जा सकता।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article